Thursday, March 5, 2020

उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल भवन की छत की जर्जर म्याल टूटकर स्टाफ हॉल में गिरी


नगर के शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में बड़ा हादसा होते हुए टल गया। स्कूल के वर्षों पुराने भवन की छत में लगी दो म्याल बुधवार की शाम को टूटकर नीचे स्टाफ हॉल में गिरी। स्कूल बंद हो जाने के कारण किसी तरह की जनहानि या नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन यदि स्कूल समय में गिरती तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। स्कूल प्रबंधन की माने तो करीब 70 साल पुराने भवन की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। हालांकि उक्त स्थान को बंद कर दिया गया है।

गुरुवार को सुबह उत्कृष्ट हायर सेकंडरी भवन को खोला गया तो स्टाफ के लोग सकते में आ गए। स्टाफ हॉल में छत की म्याल टूटी पड़ी हुई थीं।

यहां पर प्रतिदिन स्टाफ के शिक्षक, अतिथि शिक्षक बैठते हैं। शिक्षकों का कहना है कि बुधवार को जब स्कूल बंद किया गया था तो सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह आकर देखा तो स्टाफ हाल में छत की म्याल गिरने से पूरा हॉल अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। उनका कहना है कि यदि स्कूल समय में म्याल गिरती तो गंभीर हादसा घटित हो सकता था। विदित रहे कि नगर का सबसे पुराना उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल भवन जो पूरी तरह से कंडम हो चुका है। जबकि उसके छत में फर्शी लगी हुई तथा नीचे मोटी बड़ी-बड़ी लकड़ी की म्याल लगी हुई हैं। जिसमें कई सालों से पानी रिसने तथा दीमक लगने के कारण खोखली हो गई हैं। भवन की छत का तीन-चार साल पहले स्कूल प्रबंधन ने मरम्मत कराकर उसका पानी टपकना तो बंद कर दिया था, लेकिन पानी लगने व दीमक लगने से लकड़ी की म्याल कमजोर हो गई थीं। इसी तरह स्कूल के अन्य कक्षों का छत भी जर्जर हो चुका है।

उक्त कक्षों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्यापन का कार्य करते हैं। शिक्षा विभाग तथा प्रशासन को चाहिए कि बिल्डिंग को तोड़कर उसके स्थान पर नया भवन बनाया जाए।

आगे के भवन को किया बंद: जिस स्थान की म्याल गिरी हैं वहां के पूरे भवन को स्कूल प्रबंधन ने बंद कर दिया है। वहीं इसकी सूचना डीईओ, पीडब्ल्यूडी व प्रशासन के अधिकारियों को दी गई है। साथ ही इसकी मरम्मत या फिर नए निर्माण के लिए भी लिखा गया है।

फर्शी का बना है छत: स्कूल प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि हमने पूर्व में पानी टपकने के कारण मरम्मत कराई थी, लेकिन लकड़ी की म्याल में दीमक व पानी से कमजोर हो गई है। उक्त भवन का छत फर्शी का बना हुआ है।

नवाबी शासन काल का बना हुआ है भवन, प्रबंधन का कहना छत हो चुकी है जर्जर

नवाबी दौर का है भवन

उत्कृष्ट हासे भवन के अगले हिस्से में निर्माण का सन 1951 लिखा हुआ है। जिसे करीब 70 साल हो चुके हैं। जबकि स्कूल प्राचार्य श्री ठाकुर ने बताया कि उक्त भवन इसके पहले नवाबी शासन काल का बना हुआ है। जिसमें पहले मिडिल स्कूल लगता था। जिसे 70 साल से भी अधिक हो गए हैं।

क्षेत्र के अन्य स्कूल भी हैं जर्जर, मरम्मत की जरूरत

नगर में कन्या हासे स्कूल, किला मिडिल स्कूल सहित जावर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुराने स्कूल भवन हैं। जिनको मरम्मत की जरूरत है।

अवगत कराया है


-नारायण सिंह ठाकुर, प्राचार्य।

इस तरह उत्कृष्ट के भवन की छत की म्याल टूटकर स्टाफ हॉल में गिरी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news the ceiling of the excellent higher secondary school building collapsed and fell into the staff hall


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-the-ceiling-of-the-excellent-higher-secondary-school-building-collapsed-and-fell-into-the-staff-hall-064010-6787274.html

No comments:

Post a Comment