बदनावर| श्री लक्ष्मी गोशाला और गो माता सेवा संस्थान की ओर से बदनावर में होलिका दहन के लिए गोबर की लकड़ी और कपूर नि:शुल्क दिया जाएगा। इन दिनों चीन में चल रहे कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए गाेमाता सेवा संस्थान के सदस्यों ने गाय के गोबर से बनी लकडियां एवं कपूर की होली जलाकर नगर में बीमारी से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। लक्ष्मी गाेशाला में 52 हजार 500 की लागत से कुछ माह पूर्व पंजाब से गाय के गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन खरीदी गई थी। इस मशीन को चलाने में तीन व्यक्तियों की आवश्यकता होती हैं।
1 से 2 घंटे में यह मशीन एक ट्राॅली से भी अधिक गाय के कंडे की लकड़ियां बना सकती हैं। अभी वर्तमान में होलिका दहन के लिए लक्ष्मी गाेशाला के पास 600 से अधिक लकड़ियों का स्टॉक मौजूद है। आगामी समय में मुक्तिधाम पर लकडियां उपलब्ध कराई जाएगी। गो माता सेवा संस्थान के सदस्य सुशील टच, यशपाल सिंह सिसाैदिया, धर्मेंद्र यादव, लोकेंद्र सिंह पंवार, मीडिया कर्मी पुरुषोत्तम शर्मा, वीरेंद्र सिंह पंवार, विजय प्रताप राठौड़, राघव, माधव पंवार, राजवीर सिंह सोलंकी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-for-the-sake-of-holika-dahan-in-the-city-wood-and-camphor-made-of-cow-dung-will-be-distributed-063053-6794380.html
No comments:
Post a Comment