Monday, March 2, 2020

कार्रवाई... अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी पकड़ा


मंडलेश्वर | कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, सहायक आबकारी आयुक्त पराक्रम सिंह चंद्रावत के निर्देशन में सोमवार को कसरावद, बड़वाह, सनावद व महेश्वर वृत के आबकारी दल द्वारा सहायक जिला आबकारी आरएस राय के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक मोहनलाल भायल द्वारा वृत महेश्वर के मंडलेश्वर नगर में अवैध मदिरा निर्माता व विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर आरोपी लोकेश पिता सुनील कहार निवासी कहार मोहल्ला मंडलेश्वर के रिहायसी मकान से 30 लीटर स्प्रिट, 300 पाव देशी मदिरा प्लेन के भरे हुए, 20 पाव खाली, एक माप, एक सूजा, एक कटर, एक थैली में पाव में लगाने वाले ढक्कन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। जहां से खरगोन में न्यायिक अभिरक्षा के लिए पेश किया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर, आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश गौर सहित अन्य का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-action-an-accused-seized-by-illegal-liquor-063650-6762949.html

No comments:

Post a Comment