डैम निर्माण के लिए 20 मीटर नीचे तक खुदाई करके लिए जाएंगे सैंपल
गढ़ा डैम में पाइप तो आ गए हैं लेकिन ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं किया है। पहले गढ़ा डैम के निर्माण के लिए इस क्षेत्र में जमीन के नीचे 20 मीटर की गहराई तक खुदाई करके सैंपलिंग करवाई जाएगी। कितनी हार्ड रॉक है और कितनी सॉफ्ट रॉक है, कहां किस किस्म की मिट्टी है और किस तरह काम करना है इसकी प्लानिंग इस हिसाब से की जाएगी। सैंपलिंग और जांच के बाद ही इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। फाउंडेशन की जांच के बाद ही अागे का काम हाेगा। इसके लिए खुदाई करवाई जा रही है।
जियोलॉजिकल सर्वे से भी इन सैंपलों और जमीन से निकले टुकड़ों की जांच करवाई जाएगी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के ओपीनियन के आधार पर
चीफ इंजीनियर को रिपोर्ट भेजी जाएगी और एप्रूवल के बाद काम शुरू किया जाएगा। जलसंसाधन विभाग बैतूल डिविजन के ईई एके डेहरिया ने बताया कि जमीन में 20 मीटर नीचे तक के सैंपल करवाए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-wrought-dam-pressure-pipeline-laying-not-started-064052-6762817.html
No comments:
Post a Comment