Tuesday, March 3, 2020

जिला मुख्यालय अब तक नहीं पहुंची फसल नुकसान की सर्वे रिपाेर्ट


जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें खराब हाेने की रिपाेर्ट अब तक जिला मुख्यालय नहीं पहुंची है। अधिकारियाें का कहना है कि सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। एक-दाे दिन में रिपाेर्ट आ जाएगी। भीमपुर इलाके के 14 गांवाें में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां पर विधायक धरमूसिंह सिरसाम और राजस्व अमला सर्वे कर चुका है।

50 फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया है। हालांकि अभी एसडीएम आरएस बघेल ने निरीक्षण नहीं किया है, वे संभवत: बुधवार काे फसलाें को हुआ नुकसान देखने पहुंचेंगे। मंगलवार काे क्षेत्र में जनसुनवाई हाेने से वे नहीं जा सके थे। चिचाेली -घाेड़ाडाेंगरी में तहसीलदार ने पटवारी अमले काे नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पटवारी खेताें में नहीं पहुंचे। आठनेर और शाहपुर में हल्की बारिश हाेने से नुकसान की स्थिति सामने नहीं आई है। यहां भी अमला किसानाें तक नहीं पहुंचा। भाैंरा में कम बारिश हाेने से नुकसान नहीं हुआ है। इस कारण अमले ने सर्वे नहीं किया है। खेड़ीसावलीगढ़ क्षेत्र के पटवारी ने तर्क दिया है, कि रविवार काे बारिश से फसल आड़ी हुई थी, लेकिन धूप खिलने से फसलें सीधी हाे गई हैं।

नहीं हुई तीसरे दिन बारिश, बदली और धूप रही : जिले के ग्रामीण अंचलाें में रविवार काे ओलावृष्टि और बारिश हुई थी। तीसरे दिन मंगलवार सुबह बदली रहने के साथ धूप खिली। बेमाैसम बारिश ने किसानाें काे चिंता में डाल दिया है। किसान फसलें आड़ी हाेने और सूखने की कगार पर आ चुकी फसल पर पानी पड़ने से गेहूं के दाने में दाग लगने काे लेकर चिंतित हैं। किसानाेें का कहना है कि इस तरह की बारिश से गेहूं की चमक कम हाे जाएगी। इससे समर्थन मूल्य नहीं मिल पाएगा।

2 लाख 52 हजार में गेहूं की बाेवनी : जिले में इस बार गेहूं का रकबे में बेतहाशा बढ़ाेतरी हुई है। बीते पांच साल की तुलना में बाेवनी का एक रिकार्ड है। जिले में 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बाेवनी हुई है। इसमें 2 लाख 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बाेया है। शेष में अन्य फसलें हैं। पिछले साल 1 लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बाेवनी हुई थी। इनमें केवल 1 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बाेवनी हुई थी। दूसरी फसलें 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में दूसरी फसलाेें की बाेवनी हाेनी थी।

एक दाे दिन में आएगी रिपाेर्ट


- बृजलाल वाडिवा, राजस्व निरीक्षक, बैतूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-survey-report-of-crop-loss-has-not-reached-the-district-headquarters-064125-6770977.html

No comments:

Post a Comment