इटारसी| के नेशनल हाईवे के धोखेड़ा तिराहे पर ट्रक में चढ़ते यह युवक सूरत से चलकर इटारसी आए हैं. यहां गुरुद्वारा में उन्हें भोजन तो मिल गया लेकिन आगे जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला. घंटों तक इन्हें हाईवे के दो खेड़ा तिराहे पर बैठना पड़ा जबलपुर की ओर जा रहा एक ट्रक आया तो उसमें महिलाओं और कुछ बच्चों को भेज दिया बाद में यह लोग भी लोडिंग ट्रकों में माल की गठानों पर बैठकर शहर से रवाना हुए। ये लोग वहां साड़ी मिलों में काम करते थे. लॉक डाउन में मिलें बंद हो गई है. रहने और खाने-पीने की समस्या आई तो यह कामगार अपने घर इलाहाबाद की ओर पैदल चल पड़े. रास्ते में कुछ दूरी तक कभी ट्रैक्टर ट्राली वाले ने तो कभी ट्रक वालों ने छोड़ दिया.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-pleaded-with-truckers-to-go-to-prayagraj-071720-6944131.html
No comments:
Post a Comment