Friday, March 20, 2020

राजनीति... कांग्रेस के बागी विधायकों के समर्थक और भाजपाइयों ने मनाया जश्न


समाजसेवा... रक्तदान से कोई नुकसान नहीं, बल्कि शरीर को फायदा हैै: श्रीवास्तव

गोहद/ लहार |प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ का इस्तीफा देने के बाद जिले भर में बागी विधायकों के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गोहद में विधायक समर्थकों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक जैन को भी आमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे उनकी जगह पर दो कार्यकर्ता अवश्य आए। जिले की प्रथम महिला विधायक सुशीला भदौरिया के बेटे शैलेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिंकी पीरवार, युवा नेता मनीष विजयवंशी, विक्रम यादव, आईटी सैल प्रभारी दीपक बंटी शर्मा, बल्लू सैमर, जितेंद्र गुर्जर आदि लोगाें ने विधायक बंगला के सामने मिठाइयों बांटी। इधर लहार में पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आलमपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विजयमंच तिराहे पर आतिशबाजी चलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौरव, नवल किशोर मिश्रा, सानू चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र कौरव, अनिल वकील, बृजभूषण मिश्रा, संतोष महापौर, अरुण कुशवाह, भुवनेश पुरोहित, बंटी चंदेल, अंकित स्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

भिंड | युवा समाजसेवी रितिक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर एक जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए रक्तदान किया। ब्लड डोनेट करने के बाद रितिक श्रीवास्तव ने बताया कि आज जरूरतमंद मरीज के लिए ब्लड डोनेट किया है। वहीं मेरे विचार से रक्तदान एक जीवन देने वाली एक्टिविटी है जो किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है। रक्तदान के कई फायदे हैं। यह बॉडी से अतिरिक्त आयरन निकालने का बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा कैलोरी बर्न करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी इससे काफी हेल्प मिलती है। इसी क्रम में राघवेंद्र सिंह ने भी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस मौके पर संजीवनी रक्तदान संगठन के सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news politics supporters of congress rebel mlas and bjp workers celebrate
Bhind News - mp news politics supporters of congress rebel mlas and bjp workers celebrate


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-politics-supporters-of-congress-rebel-mlas-and-bjp-workers-celebrate-063057-6885291.html

No comments:

Post a Comment