Monday, March 30, 2020

तीन दिन में सामान्य हो जाएगी फ्लोर मिलों की स्थिति

चार दिन में किल्लत समाप्त हो जाएगी

लॉकडाउन में बंद हुए फ्लोर मिल दो दिन में शुरु हो जाएंगे। सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन ने एक सप्ताह में होने वाली टेंडर प्रक्रिया को एक दिन में कराने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को फ्लोर मिल्स को गेंहूं मिलना शुरु हो जाएगा। प्रशासन से फ्लोर मिल के कर्मचारियों को विशेष पास देने का अाग्रह भी स्वीकार कर लिया है।

तीन लाख किलो की रोजाना खपत

ग्वालियर जिले में रोजाना तीन लाख किलो से अधिक आटा और मैदा की खपत है। एक सप्ताह तक का स्टॉक मार्केट में रहता है। मैदा की अधिक खपत ब्रेड और बिस्किट की फैक्टरी में होती है। ग्वालियर और बानमोर की फ्लोर मिल में रोजाना लगभग 500 टन आटे का उत्पादन होता है। यह आटा शहर के अलावा 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में बसे कस्बे और जिलों में सप्लाई होता है। एक सप्ताह से फ्लोर मिल बंद होने के कारण प्रोडक्शन ठप पड़ा हुआ है।

प्रोडक्शन के लिए गेहूं न मिलना और लेबर का न आना सबसे बड़ी दिक्कत है। यदि हमे गेहूं मिल जाए और लेबर को पास आवंटित हो जाएं तो चार दिन में पूरे अंचल से आटे की किल्लत खत्म हो जाएगी।
विनोद अग्रवाल, संचालक एमडीआर फ्लोर मिल

मिलें खोलने के लिए कह दिया है

हमने संभाग की सभी फ्लोर मिलों को खोलने के लिए कह दिया है। गेहूं की उपलब्धता के लिए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। खाने के सामान की अभी भी कोई कमी नहीं है और न ही आने दी जाएगी।
रेनू तिवारी, कमिश्नर चंबल संभाग

हम गेहूं उपलब्ध करा रहे हैं

गेहूं के टेंडर के लिए कह दिया है। एक दिन के अंदर सभी फ्लोर मिल को गेहूं की व्यवस्था हो जाएगी। उनकी लेबर की सुरक्षा के लिए पास भी दिए जा रहे हैं किसी को दिक्कत नहीं आएगी।
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, कलेक्टर ग्वालियऱ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-floor-mills-will-become-normal-in-three-days-071517-6942875.html

No comments:

Post a Comment