20 मार्च 2020
अब
पहले
ग्वालियर| कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए शुक्रवार को मोती मस्जिद में सिर्फ पांच लोगों ने एक-एक मीटर की दूरी पर बैठकर जुमे की नमाज अदा की। ज्ञात रहे शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने गुरुवार को सभी लोगों से घरों में ही नमाज अता करने के निर्देश दिए थे। श्री कादरी ने बताया कि गुरुवार की शाम से ही सभी मस्जिदों से बार-बार उद्घोषणा हुई कि लोग अपने अपने घरों में रहकर ही 5 वक्त की नमाज अता करें। कोई भी नमाजी मस्जिद न आए। इंतजामिया मुतवल्ली कमेटी शाही जामा मस्जिद चौक बाजार ग्वालियर के अध्यक्ष हाजी यासीन मंसूरी और सचिव शाकिर अली ने भी लोगों से घर पर नमाज अदा करने और 14 अप्रैल तक आम लोगों के लिए मस्जिद में प्रवेश वर्जित रहने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-rescue-from-corona-only-five-people-sit-at-a-distance-of-one-meter-in-the-moti-masjid-070653-6925312.html
No comments:
Post a Comment