Sunday, March 1, 2020

हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ


रामलीला मैदान में हिन्दू उत्सव समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शपथ से पहले समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रीजी मंदिर से साधुसंतों के सानिध्य में आभार रैली एवं शोभायात्रा निकली जिसका नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां समिति के संस्थापक सदस्यों द्वारा पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों का सम्मान किया शांति नवनिर्वाचित समिति का स्वागत सम्मान भी किया।

इस दौरान पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पूर्व कार्यकाल की तरह यह कार्यकाल भी समिति का ऐतिहासिक और भव्य रहे। पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत एक कविता का उदाहरण देते हुए राजा रंक के बारे में बताया कि राजा को अपनी प्रजा के बारे में हमेशा निष्ठावान रहना चाहिए और जिससे कि वह अपनी प्रजा की रक्षा कर सकें। पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवाजी पटेल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव ने जिस तरह कार्यकाल चलाया है वह संविधान के दायरे में रहकर 2 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है मैं नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी संविधान के दायरे में ही कार्य करें जिससे में कोई भी कार्य में रुकावट न आ सके। हरनाम हरनाम सिंह राजपूत ने कहा कि सभी सदस्यों को समिति का चुनाव निर्विरोध कराने के लिए आगामी समय में विचार करना चाहिए जिससे हिंदुत्व समाज में एकता बरकरार रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव पालीवाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम पालीवाल ने जिस तरह आगामी अध्यक्ष को ऑडिट कराकर कार्यकाल सौंपा था वह परंपरा हमेशा निरंतर चलती रहे।

इन्होंने ली ने ली शपथ

अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद धाकड़, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दिनेश बबेले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल स्वरूप ठाकुर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चतुर्वेदी, सचिव पवन अग्रवाल, सह सचिव राजेश साहू सहित 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने संतों के सानिध्य में ईश्वर को साक्षी मानकर हिंदुत्व के कर्तव्य को समाज के प्रति पालन करने की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड़ ने कहा कि हिंदुत्व के हितों की रक्षा के प्रति हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर काम करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news officials of hindu utsav samiti took oath


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-officials-of-hindu-utsav-samiti-took-oath-063609-6754638.html

No comments:

Post a Comment