Tuesday, March 3, 2020

काेयले का अवैध उत्खनन जारी, मुहाने बंद, फिर भी वाहनाें में भरा मिल रहा काेयला


रविवार काे काेयले
से भरा ट्रक छाेड़ गया
था ड्राइवर


घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में तवा नदी के किनारे की अवैध खदानों से काेयला निकालने का काम जारी है। अधिकारियाें ने काेयले की अवैध खदानों के मुहाने बंद करा दिए हैं, लेकिन वाहनाें में भरकर काेयला सड़क पार किया जा रहा है।

रविवार काे वाहन चेकिंग के दाैरान शाहपुर पुलिस काे काेयले से भरा ट्रक मिला था। इसके पहले वन अमले ने भी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली काेयला ले जाते हुए पकड़ी थी। इस तरह काेयले का अवैध परिवहन जारी है। अधिकारियाें का कहना है कि सूचना मिलने पर वे माैके पर जाते हैं। हाल में अवैध खदानों के मुहाने बंद कराए थे। काेयला निकालने वाले लाेग सूचना मिलने पर वहां से फरार हाे जाते हैं। अब तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ब्लास्टिंग कर खदानों से निकाला जा रहा अवैध तरीके से काेयला

अवैध कोयला खदानों पर गांव के लोग मिलकर उत्खनन का काम कराते हैं। बाहर से भी श्रमिक कोयला खोदने के लिए यहां आते हैं। खदानों पर ब्लास्टिंग कर मुहाने बनाए जाते हैं। इसके बाद श्रमिक खदानों से कोयला निकालते हैं। यहां से 24 घंटे उत्खनन के दौरान दिन में करीब 6 से 7 गाड़ी कोयला भेजा जाता है। रोजाना करीब 10 लाख का माल खपाया जाता है। चोपना और कालीमाई लाकर कोयले की तस्करी हो रही है। इसमें पूरा गिरोह यहां काम कर रहा, लेकिन प्रशासनिक टीम इस तक नहीं पहुंच पाई।

यहां से निकल रहा काेयला

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के टेमरू मालवर, दुल्हारा, गोलई बुजुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से काेयला निकाला जा रहा है। कोल माफियाओं ने गोलई बुजुर्ग में नाले पर संचालित खदान से प्रतिदिन सैकड़ों टन अवैध कोयला निकाला जा रहा है।

65 से 75 हजार में बिकता है एक ट्रक कोयला, इंदौर-खंडवा में सप्लाई

डुल्हारा और बाकोड़ी खदानों से निकला कोयला ग्रामीणों से काफी कम दाम पर खरीदते हैं। 10 चका वाहन भरकर कोयला करीब 65 से 75 हजार रुपए में आता है। इस कोयले को इंदौर, भोपाल, मंडीदीप समेत अन्य क्षेत्रों में खपाया जाता है। एक गाड़ी कोयला कंपनी तक पहुंचकर करीब 1 लाख 20 हजार से ज्यादा में बिकता है।

फरार हाे जाते हैं काेयला निकालने वाले


- माेनिका विश्वकर्मा, तहसीलदार, घाेड़ाडाेंगरी

यहां शुरू है काेयला निकालने का काम

चोपना के पास डुल्हारा में अवैध कोयला खदानों को जनवरी माह में प्रशासनिक टीम ने बंद कर दिया था, लेकिन एक माह बाद फिर से अवैध खुदाई का दौर शुरू हो गया। यहां पूरे समय उत्खनन चलता रहता है।

भाैंरा। अवैध खदानाें से निकाल रहे काेयला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news illegal excavation of the coal continues the estuary closed yet the colony is getting filled in the vehicles


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-illegal-excavation-of-the-coal-continues-the-estuary-closed-yet-the-colony-is-getting-filled-in-the-vehicles-064139-6770985.html

No comments:

Post a Comment