शासकीय महाविद्यालय आरोन में 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आरंभ
शासकीय महाविद्यालय आरोन में शुक्रवार से 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आरंभ किया गया। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कुल 20 महाविद्यालयों का चयन इस शिविर के लिए किया गया है। शिविर में कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र भोपाल के प्रशिक्षकों द्वारा महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शासकीय महाविद्यालय आरोन में कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भेजे गए प्रशिक्षक नवीन शर्मा सुबह 7ः00 बजे से 8ः00 बजे तक कालेज परिसर में योग प्रशिक्षण देंगें। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. सुमन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित होकर इसका लाभ लें। शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कालेज प्राध्यापक महाविद्या उपाध्याय, डाॅ. व्हीएस मीना, रामपाल सिंह चौहान, डाॅ. शीमा कुरैशी, कृति जैन, हिंदू सिंह धाकड़, डाॅ. अतुल सिंह, डाॅ. रेणू गुप्त, विनीत राव, आरती पाठक, हेमा तोमर, रामकुमार भार्गव सहित छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. सोनेश पूनिया ने माना।
योग प्रशिक्षण शिविर के आरंभ पर हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्र एवं प्राध्यापक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-bhopal-instructors-taught-at-kaivalyadham-yoga-training-center-063024-6795655.html
No comments:
Post a Comment