Wednesday, March 25, 2020

दर्द भी समझती है पुलिस


_photocaption_हाेशंगाबाद| लाॅकडाउन से शहर में घूमने वाले विक्षिप्त, बेसहारा, नर्मदा परिक्रमावासियाें अाैर बेघर लाेगाें के लिए पुलिस प्रतिदिन भाेजन की व्यवस्था कर रही है। शहर के समाजसेवी भी राेज घराें से भाेजन का पैकेट बनाकर पुलिस काे दे रहे हैं। काेतवाली टीअाई विक्रम रजक ने बताया रोज 300 पैकेट इन लाेगाें काे वितरण किए जा रहे हैं। टीअाई विक्रम रजक ने बताया कि एसपी संताेष सिंह गाैर ने एएसपी घनश्याम मालवीय काे नाेडल अधिकारी बनाया है। एेसे लाेगाें की मदद के लिए एक वाॅट्सएप ग्रुप हेल्प फाेर हाेमलेस बनाया है। उन्हाेंने बताया समाजसेवी और युवा रीतेश खंडेलवाल, प्रांशु राणे, राजू जमनानी, मुकेश अग्निहाेत्री, शरद सिंह, सचिन राय, सतीश बढ़ानी, अाशीष भार्गव, गजेंद्रसिंह, लक्ष्मण सिंह भाेजन उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस काे पैकेट व मदद उपलब्ध करवा रहे हैं।
*photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-police-also-understands-pain-072527-6915287.html

No comments:

Post a Comment