Tuesday, March 24, 2020

बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने भांजी लाठियां


शहर के दो दिन से लॉकडाउन है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को इसका असर ठीक दिखा, लेकिन हम नागरिकों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। सुबह 8 से 10 बजे तक दूध और सब्जी की दुकानें खुली तो बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल गए। इन दुकानों पर भीड़ जमा कर ली। गुत्थमगुत्था हो गए। 11 बजे जब कलेक्टर, एसपी और दूसरे अफसर गाड़ियां लेकर निकले और सख्ती दिखाई तो ये सब बंद हुआ। इसके बाद पुलिस वाले पूरा दिन लोगों को हटाते रहे।

लॉकडाउन में ये समझाया गया है कि सब्जी और दूध की इन दुकानों पर कतार लगाए, जिनमें लोगों की आपस में दूसरी कम से कम 1 मीटर हो। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मंगलवार से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाई। असर ये हुआ कि सुबह 11 बजे के बाद शहर वीरान रहा। सिर्फ मेडिकल दुकानें पूरा दिन खुली रही।

लेकिन ऐसे नहीं टूटेगी चेन : ये बात सबको पता है कि इस तरह के लॉकडाउन कोरोना वायरस की चेन को ब्रेक करने के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन अगर 22 घंटे तक घरों में बंद रहकर हम 2 घंटे भीड़ के तौर पर जमा हो जाएंगे तो ये चेन नहीं टूटेगी। ये हम सबके लिए खतरनाक हो सकता है। हम इस लॉकडाउन का पालन करने के लिए खुद जिम्मेदार बने, न कि ये समझें कि ये प्रशासन और पुलिस की जवाबदारी है।

दो सैंपल में से एक निगेटिव, दूसरे की रिपोर्ट कल आएगी

20 तारीख को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए जेल के कैदी की कोरोना संक्रमण जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को फिर से जेल भेज दिया गया। हालांकि जेल वालों को हिदायत दी गई कि फिलहाल उसे दूसरे कैदियों से अलग रखा जाए। थांदला के दूसरे संदिग्ध की रिपोर्ट कल तक आएगी। इसके भी पॉजिटिव आने की संभावना कम जताई जा रही है। उसकी सेहत में सुधार है।

अब तक 20 लोगों को क्वारेंटाइन किया : सीएमएचओ बीएस बारिया ने बताया, जिले में अब तक विदेशों से आने वाले और कोरोना संदिग्ध लोगों की संख्या 20 है। दो को भर्ती किया गया और 18 काे उनके घरों में होम क्वारंटाइन में रखा गया था। इनमें से 11 का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है। बाकी बचे 8 में से 6 लोग जिले में ही अपने घरों में हैं और एक राजस्थान के अजमेर में है।

17 तारीख से नहीं मिला संभावित मरीज : जिले में 17 मार्च से अब तक कोई नया संभावित मरीज नहीं मिला। किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी सूचना नहीं मिली है, जो विदेश से लौटकर आया हो। सोमवार को भोपाल से ऐसे कई लोगों की एक लिस्ट जारी की गई थी, लेकिन इसमें जिले से कोई नाम नहीं है।

सूरत से 4 ऑटो में आ रहे 8 लोगों को रोका : सुबह 11 बजे चार ऑटो शहर के विजय स्तंभ पर रोके गए। पूछताछ में पता चला, इनमें सवार लोग गुजरात के सूरत से राजस्थान के धौलपुर जा रहे हैं। वहां कोई साधन नहीं मिलने से 15-20 लोग अपने ऑटो लेकर गांव के लिए सोमवार को निकल गए। साथ के 4 ऑटो चले गए और बाकी 4 गलती से शहर की तरफ आ गए। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो सूरत से आना बताया।

ये राहत

सब्जी खरीदने भी जा रहे हैं तो दूसरों से एक मीटर की दूरी बनाए रखें

कलेक्टर-एसपी ने बताया, क्या करें, क्या नहीं


प्रबल सिपाहा, कलेक्टर


विनीत जैन, एसपी

राणापुर. पुलिस ने बाजार में घूम रहे युवक पर लाठी बरसाई।

ऐसा बीता मंगलवार : सुबह से लोग घरों में थे। 8 बजे दूध, सब्जी लेने घरों से निकल पड़े। साढ़े 10 बजे पुलिस-प्रशासन निकल पड़े। लोगों को घरों में भेजा गया। बेवजह बाइक लेकर घूम रहे लोगों को लताड़ लगाई। इसके बाद शाम तक इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखे। पुलिस सभी चौराहों और प्रमुख रास्तों पर दिखी। शहर के अंदर वाले सभी रास्ते सील किए।

ये करते रहे काम : पुलिस, नगर पालिका के सफाईकर्मी और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी अपना काम करते रहे। मंगलवार को नपाकर्मियों ने शहर में दवाई का छिड़काव किया। एंटी बैक्टीरियल केमिकल वाला धुआं शहर में फॉगिंग मशीन से फैलाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhabua News - mp news police has niece sticks on needless visitors
Jhabua News - mp news police has niece sticks on needless visitors


source https://www.bhaskar.com/mp/jhabua/news/mp-news-police-has-niece-sticks-on-needless-visitors-073034-6908436.html

No comments:

Post a Comment