जिस तरह पूर्व में होली का त्योहार नगर के सभी नागरिक मिल जुलकर मनाते आए है उसी तरह प्यार मोहब्बत के साथ इस वर्ष भी होली का पर्व मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें। कहीं दिक्कत आ रही या किसी घटना दुर्घटना की जानकारी मिल रही हो तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को जानकारी दे ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके और घटना को टाला जा सके। यह बात एसडीएम संजय उपाध्याय ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अफसर लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रय| करेगा। पूर्व की सूची के अनुसार 29 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता रहा है उन्हीं स्थानों पर होलिका दहन 9 मार्च की रात में किया जाए, एसडीएम ने बताया कि नए स्थान पर होली जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जुलूस के रूट में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। परंपरागत रूट से ही 10 मार्च को धुलेंडी का जुलूस निकाला जाए। एसडीएम संजय उपाध्याय ने मीटिंग ने अफसरों को होली को लेकर पानी, बिजली और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए एसडीओपी ओपी त्रिपाठी ने पिछले वर्ष की होली का अनुभव साझा किया है। इस दौरान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक हाजी चांद मियां एड, संरक्षक संदीप विश्वकर्मा, शासकीय अधिवक्ता बद्री विशाल गुप्ता, पार्षद अकरम पटेल, मंडी सदस्य विजय पहलवान, महिला नेत्री सविता भार्गव आदि ने अपने-अपने विचार रखे और प्रशासन को विश्वास दिलाया कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से ही मनाया जाएगा। कोई किसी पर जबरन रंग न डाले और जिसे रंग से परहेज है वह जुलूस के दौरान वहां से न गुजरे। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक करते हुए ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-officer-said-do-not-pay-attention-to-rumors-celebrate-holi-together-064021-6779148.html
No comments:
Post a Comment