जिले में गेहूं की फसल कटने के बाद अब किसानाें के सामने तीसरी फसल के लिए पानी का संकट खड़ा हाे गया है। शिवपुर क्षेत्र में पानी किसानाें काे नहीं मिल रहा है। किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजवली जाट ने बताया बिजली कंपनी के जेई की मनमानी के कारण पानी नहीं मिल रहा है। किसानाें काे अभी तक खेत मे सिचाई के लिए बिजली रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हर वर्ष कटाई के सीजन में देते आ रहे हैं किंतु इस वर्ष जेई ने एक हफ्ते के लिए सिंचाई के लिए रात में भी बिजली नही देंने की बात कही है। इधर जेई राकेश चाैरे ने बताया अभी कई किसानाें की फसल नहीं कटी है। इसके चलते 27 मार्च के बाद बिजली देने का काम किया जाएगा।
होशंगाबाद। क्षेत्र में शुरू हो गेहूं की फसल की कटाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-irrigation-is-not-available-for-the-third-crop-due-to-lack-of-electricity-in-shivpur-farmers-are-worried-071134-6915284.html
No comments:
Post a Comment