Wednesday, March 4, 2020

पटवारी ने पूरे रकबे में दर्ज कर दिया गेहूं, पंजीयन सुधार के लिए परेशान किसान


कांकरिया| गांव के किसान रमेशचंद्र शर्मा सात दिनाें से समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए कराए पंजीयन में सुधार के लिए परेशान हाे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसने 7 एकड़ में चना व 2 एकड़ में गेहूं बाेया है। हल्का 19 के पटवारी विजय धार्मिक ने पूरे 9 एकड़ में गेहूं फसल हाेना दर्ज कर दिया। इस का किसान परेशान है। किसान ने मंगलवार काे जनसुनवाई में आवेदन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। किसान ने बताया कि मसनगाव केंद्र पर ऑपरेटर ने उनसे कहा कि आपका चना फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। क्योंकि पूरे रकबे में गेहूं चढ़ा हुआ है। किसान ने पटवारी से बात की। पटवारी ने 2 दिन में संशोधन की बात कही, लेकिन 7 दिन बाद भी सुधार नहीं हुअा। पटवारी धार्मिक ने बताया कि कोटवार की गलती से यह स्थिति बनी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अागे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-patwari-lodged-wheat-in-entire-area-farmers-worried-for-registration-reform-064045-6779450.html

No comments:

Post a Comment