शासकीय अस्पताल का विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने निरीक्षण किया। विधायक ने डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी करने व मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। दत्तीगांव ने अस्पताल परिसर में लगने वाले पैवर्स व पीएम रूम तक बनी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दत्तीगांव ने कहा अस्पताल में पर्याप्त संसाधन जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे। मरीजों को सुविधा मिल सके। अस्पताल का उन्नयन भी हो गया है। मरीजों को पर्याप्त सुविधा मिलेगी। पूर्व नप अध्यक्ष अभिषेक मोदी, पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, सीबीएमओ डॉ. एम उपासनी, इंजीनियर आराधना डावर, सुरेश पटेल, अब्दुल खालीक बादशाह, निर्भयसिंह चौहान, प्रकाश निनामा, महिपालसिंह पंवार, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्रसिंह पंवार, बलबहादुरसिंह सक्तावत, युवराजसिंह पंवार, लोकेंद्रसिंह पंवार, विवेक पाटीदार, मनोज सोलंकी आदि साथ थे।
बदनावर. िवधायक दत्तीगांव ने अस्पताल का िनरीक्षण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-mla-instructed-doctors-to-do-duty-on-time-and-treat-patients-well-063108-6794359.html
No comments:
Post a Comment