दिगंबर जैन समाज ने श्री चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाने सुबह के समय समाज के लोग स्थानीय चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में एकत्रित हुए। इस दौरान भगवान का अभिषेक और शांति धारा से पूजा अर्चना की गई । इसके उपरांत श्री चन्द्रप्रभु भगवान का विधान हु, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुषों ने भाग लेकर पुण्य अर्जन किया। अष्ठानिका पर्व में 2 मार्च से 9 मार्च तक श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान करने के लिए पात्रों का चयन किया गया। दोपहर 2 बजे से घटयात्रा निकली। संत भवन में पात्र शुद्धि के साथ विधान प्रारंभ हुआ।
जैन मंदिर में अभिषेक और विधान का आयोजन किया गया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-shri-chandraprabhu-celebrated-the-salvation-of-god-064009-6762535.html
No comments:
Post a Comment