Sunday, March 29, 2020

राष्ट्रीय आपदा में धन का सदुपयोग करें - डॉ. शिवमुनिजी


जावरा | उदय कर्म के अधीन कोरोना वायरस के नाम से महामारी फैल रही है। इसने मनुष्य के कर्ता भाव को चोट मारी है। यह बात सूरत में विराजित श्रमण संघीय आचार्य डॉ. शिवमुनिजी ने रविवार को अपने आध्यात्मिक संदेश में कही। उन्होंने कहा हमें घर में रहकर जप-तप, सामायिक, स्वाध्याय, आत्म-ध्यान, कायोत्सर्ग, मौन, आत्म-चिंतन, मनन करते हुए समय का सदुपयोग करें। इस परिस्थिति में आप सभी दान, शील, तप, भावना की आराधना करते हुए राष्ट्रीय आपदा में अपने अर्थ यानी धन का सदुपयोग करें। जैन काॅन्फ्रेंस युवा शाखा नईदिल्ली के निवृत्तमान राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप रांका ने बताया अभी आचार्यश्री सूरत में विराजित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-make-good-use-of-money-in-national-disaster-dr-shivmuniji-063535-6939087.html

No comments:

Post a Comment