Thursday, March 5, 2020

सरकार की योजनाओं से बौखलाए हुए हैं भाजपा नेता ः विधायक पटेल


बरेली | मध्यप्रदेश में दो दिन से चल रहे घटनाक्रम को लेकर नगर में चौराहों पर आम चर्चा हो रही है कि क्या सरकार बनी रहेगी या पलट सकती है। वहीं इसी घटनाक्रम को लेकर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रजातंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। प्रदेश में लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय से कांग्रेस की सरकार है कमलनाथ सरकार के द्वारा जनता के हितों में ऐतिहासिक निर्णय लिये गए हैं। चाहे कर्ज माफी हो बिटियों की शादी में 51 हजार रुपए की और बिजली उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली साथ ही गौ माता की सुरक्षा के लिए हर विधानसभा में गौ शालाओं का निर्माण हो रहा है। भाजपा नेताओं को यह सब फूटी आंख नहीं सुहा रहा है इससे वह धन बल के प्रयोग से सत्ता पाने के लिए कूटनीतिक षड़यंत्र रच रहे हैं। सरकार को 114 विधायकों के साथ अन्य विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है और पूरे प्रदेश में विकास कार्य देखने को मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-bjp-leaders-are-dazed-by-the-government39s-plans-mla-patel-064124-6787388.html

No comments:

Post a Comment