भोपाल.मध्यप्रदेश में पिछले साल में महिलाओं पर एसिड अटैक की 86 घटनाएं हुई हैं। इनमें सर्वाधिक 27 घटनाएं अकेले इंदौर शहर में हुई हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल है, जहां पांच साल में 14 घटनाएं हुई हैं। चौकाने वाली बात ये है कि एसिड पीड़ित 86 महिलाओं में से सिर्फ 17 को ही शासन की ओर से मुआवजा दिया गया।
वर्ष 2019 में एसिड अटैक के 16 मामले सामने आए थे, इनमें सर्वाधिक 3-3 केस इंदौर, भोपाल और सागर जिलों में दर्ज हुए थे। इनमें से सिर्फ 2 को ही मुआवजा दिया जा सका है।
मप्र पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा से आरटीआई में यह खुलासा हुआ है। महिला अधिकार कार्यकर्ता रोली शिवहरे ने कहा संज्ञेय अपराध बनाए जाने के बावजूद एसिड अटैक की घटनाएं कम होने के बजाए बढ़ी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/86-incidents-of-acid-attack-69-did-not-receive-compensation-maximum-cases-of-indore-bhopal-127024235.html
No comments:
Post a Comment