Saturday, March 7, 2020

8 दिन से नटनागरा से नहीं दिया पानी, दिलावरा की 2 माेटरें बंद, भुगतान नहीं होने से ठेकेदार ने राेकी ब्लीचिंग-एलम


एक अाेर गर्मी दस्तक दे रही है ताे दूसरी अाेर पानी काे लेकर शहर के लाेगाें की चिंता भी बढ़ने लगी है। हालांकि इस बार अच्छी बारिश के चलते जलस्राेताें में पर्याप्त पानी है। लेकिन शहर की जल वितरण व्यवस्था गड़बड़ाने की अाशंका भी बलवती हाेने लगी है। शहर के मुख्य जलस्राेत दिलावरा तालाब से पानी सप्लाय करने वाली तीन में से दाे माेटरें डेढ़ महीने से बंद हैं। नटनागरा तालाब की माेटर जले भी अाठ दिन हो गए हैं। दिलावरा से एक माेटर से पानी सप्लाय किया जा रहा है।

मामले ने शनिवार काे तब तूल पकड़ लिया जब जलकार्य समिति के सभापति वाकीफ माेहम्मद ने इसे लेकर एक पत्र नगर पालिका सीएमअाे विजय कुमार शर्मा काे लिख दिया। साथ नपा अध्यक्ष पर्वतसिंह चाैहान काे मामला मालूम हाेते ही उन्हाेंने भी नाराजी जताई। नपा ने शनिवार काे शाम काे फिल्टर प्लांट पर ब्लीचिंग की 100 बाेरियां रखवा दी।

पीआईसी मेंबर ने नपाध्यक्ष चौहान को बताई समस्या

वाकीफ माेहम्मद पीएअाईसी मेंबर भी हैं। उन्हाेंने नपा अध्यक्ष पर्वतसिंह चाैहान काे भी इस समस्या से अवगत कराया। अध्यक्ष चाैहान ने भी कर्मचारियाें के सामने नाराजगी जताई। चाैहान ने कहा यदि नपा इस अाेर ध्यान नहीं देती है ताे वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री से भी बात की जाएगी। इधर चाैहान ने नाराजगी जताई ताे अानन-फानन में शनिवार शाम काे ही फिल्टर प्लांट पर 100 बाेरी ब्लीचिंग रखवा दी। ठेकेदार का पेमेंट नहीं हाेने से उसने ब्लीचिंग अाैर एलम की सप्लाय राेक दी थी।


फिल्टर प्लांट पर शनिवार काे रखवाई ब्लीचिंग।

सभापति ने कहा कई दिन से माैखिक अवगत करा रहा था : सभापति वाकीफ माेहम्मद ने कहा कि दिलावरा से पूरे शहर काे पानी सप्लाय हाेता है। यहां की दाे माेटरें डेढ़ महीने से खराब हैं, इस अाेर नपा की अाेर से काेई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी की परेशानी काे लेकर लाेग हमसे अाए दिन शिकायत करते हैं। मैं माैखिक रूप से कई दिन से नपा के अधिकारियाें काे अवगत करा रहा था, काेई सुनने काे ही तैयार नहीं था। शनिवार काे पत्र लिखकर अवगत कराया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधारी जाती है ताे अांदाेलन करना पड़ेगा।


7.9 एमएलडी पानी एक दिन छाेड़कर हाेता है वितरित

शहर में एक दिन छाेड़कर 7.9 एमएलडी पानी का वितरण हाेता है। शहर के 30 वार्ड में जहां नल की पाइप लाइनें अाैर जहां नल कनेक्शन दिए गए हैं। एेसे में प्रतिदिन अाधे शहर काे अाैर उसके अगले दिन अाधे शहर काे पानी का वितरण किया जाता है। नपा के जल विभाग की जिम्मेदारी उपयंत्री दिव्या साेलंकी के पास थी, लगातार अा रही शिकायताें के बाद सीएमअाे शर्मा ने इसकी जिम्मेदारी अब उपयंत्री राकेश बेनल काे दी है। उन्हें अब निर्माण कार्य के साथ ही जल कार्य भी देखना है।

पांच-छह दिन में सुधरवा देंगे


राकेश बेनल, उपयंत्री नपा धार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news water was not supplied from natnagara for 8 days 2 parents of dilavara closed contractor bleached alum due to non payment


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-water-was-not-supplied-from-natnagara-for-8-days-2-parents-of-dilavara-closed-contractor-bleached-alum-due-to-non-payment-070640-6802037.html

No comments:

Post a Comment