बनखेड़ी में बुधवार काे काेराेना वायरस से संदिग्ध एक अाैर युवती सामने अाई है। युवती मुंबई की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है अाैर 5 दिन पहले ही मुंबई से लाैटी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बनखेड़ी में 25 वर्षीय युवती में काेराेना के लक्षण मिले हैं। उसे सर्दी, बुखार के कारण जिला अस्पताल के अाईसाेलेशन वार्ड मंे रखा है। युवती मां अाैर चचेरे भाई काे भी सर्दी हाेने के कारण उन्हंे काेराेटाईन वार्ड में रखा गया है। युवती के सैंपल जांच के लिए भाेपाल भेजे गए हैं। बता दें कि जिले में काेराेना के दाे दिन में दाे संदिग्ध मिले हैं। एेसे हालात में जिले में जिले में काेराेना के थर्ड स्टेज में पहुंचने की अाशंका है। मंगलवार काे हाेशंगाबाद में रह रहे मूलत: अाैरंगाबाद (महाराष्ट्र) निवासी 25 वर्षीय युवक में काेराेना के लक्षण मिले हैं। युवक मजदूर है अाैर राेजगार की तलाश में 11 दिन पहले हाेशंगाबाद अाया था। तब से उसे बुखार है। संदिग्ध युवक काे भी स्वास्थ्य विभाग ने अाईसाेलेट कर सैंपल भाेपाल भेजे हैं।
होशंगाबाद शहर की 14 किराना दुकानों से होगी होम डिलीवरी, प्रशासन ने जारी किए नंबर
{सांई दर्शन माॅल,(मीनाक्षी चाैक, रसूलिया, हाउसिंग बाेर्ड) 7869393031-9424469525
{दीपक, जयराम किराना,(अमरचाैक)
9300301718-8871234425
{पूनम किराना,(सतरस्ता) 9977557720
{अन्नू किराना मालाखेडी 9827236840
{अन्नपूर्णना सुपर बाजार,रसूलिया 9753694446
{दादा किराना रसूलिया 9826300930
{अाेम किराना 8120207153-7000793300
कटाई के वाहनों पर रोक नहीं
जिले में किसानाें के लिए फसल काटने के लिए लगने वाले कंबाइन हार्वेस्टर, ट्रैक्टर ट्राली अाैर भूसा मशीन पर काेई राेक नहीं है। जिले में किसानाें काे अपने खेत में कटाई के लिए काेई भी परेशानी नहीं अाएगी। हार्वेस्टर संचालकों को कोरोना जांच का प्रमाण पत्र रखना होगा।
अप्रैल में जमा करें टैक्स
नगरीय प्रशासन विकास के अपर अायुक्त तेजस्वी एस नायक ने बुधवार काे नपा अाैर नगर परिषद के टैक्स का भुगतान 15 अप्रैल के बाद करने के निर्देश जारी किए हैं। लाेग काे संपत्ति कर, जलकर की अधिभार की राशि भी 15 अप्रैल के बाद जमा कर सकेंगे।
कलेक्टाेरेट में बना कंट्रोल रूम, 24 घंटे काम करेगा
सुबह 6 बजे से दोपहर 2
बीके व्यास : 9406534414
एनपी मीणा : 9755900985
टीआर रावत : 9425988321
दोपहर में 2 से रात 10 बजे
रमेश कुम्भारे : 8435449591
विजय मसाने : 9425682906
शैलेंद्र दीवान : 9893217163
कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ इन अधिकारियाें से करें शिकायत
{सरफराेज खान : 9981010883
हिदायत : महंगे दामों पर रोजमर्रा का सामान बेचा ताे हाेगी एफआईआर
लॉकडाउन के दौरान दूध, सब्जी, किराना, पेट्राेल डीजल, गैस सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सामान काे महंगे दामाें में बेचने वाले दुकानदार पर एफआईअार हाेगी। कलेक्टर धनंजय सिंह ने कालाबाजारी राेकने टीम अाैर कंट्राेल रूम बनाया है। अाम लाेग कालाबाजारी करने वालाें की शिकायत कर सकेंगे। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित दुकानदार पर केस दर्ज हाेगा।
नहीं कटेगा किसी का वेतन
लाॅकडाउन के दाैरान काेई भी कंपनी, फैक्टरी या संस्थान कर्मचारियों की सैलरी नहीं काट सकेगी। इसके अलावा कर्मचारियों काे निकालने का अधिकार भी नहीं रहेगा। श्रम आयुक्त आशुतोष अवस्थी ने कर्मचारियों के हितों के लिए ये अादेश जारी किए हैं।
बिजली कंपनी के काउंटर बंद, अाॅनलाइन जमा हाेंगे बिल, लाइन स्टाफ ही रहेगा ड्यूटी पर
बिजली कंपनी ने बिजली बिल जमा काउंटर बंद कर दिए हैं। उपमहाप्रबंधक अकुंर मिश्रा ने बताया कि सभी बिल जमा काउंटर बंद किए गए हैं। अब उपभाेक्ता बिजली कंपनी के पाेर्टल,पेटीएम,यू-पे एप,पे-फाेन एप, गूगल पे से बिजली बिल जमा कर सकेंगे। उन्हाेंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियाें काे अाॅफिस अाने से राेक दिया है। सिर्फ लाइन स्टाफ की इमरजेंसी ड्यूटी चल रही है।
घर पर असर: मां और चचेरे भाई को भी सर्दी
बनखेड़ी बीएमअाे डाॅ. जेएस परिहार ने बताया काेराेना संदिग्ध युवती 20 मार्च काे मुंबई से बनखेड़ी अाई थी, उसे साेमवार से सर्दी अाैर बुखार था। इस बीच उसने डाॅक्टर से इलाज भी करवाया था। बुखार ठीक हाे गया था लेकिन सर्दी ठीक नहीं हुई थी। इसके बाद परिवार मंे मां अाैर चचेरे भाई काे भी सर्दी हाेने के कारण बुधवार काे फिर वह डाॅक्टर काे जांच करवाने अस्पताल पहुंचे थे।
पहला संदिग्ध : आज रिपोर्ट आने की उम्मीद
जिला अस्पताल के अाईसाेलेशन में मंगलवार काे भर्ती किया गया पहला काेराना संदिग्ध युवक की हालत स्थिर है। उसके परिवार में तीन सदस्य का स्वास्थ्य ठीक है। मंगलवार काे पिछले 10 दिनाें से बुखार अाने के कारण इलाज करवाने पहुंचा था। युवक के सैंपल भाेपाल भेजे गए हैं। लेकिन अभी तक रिपाेर्ट नहीं अाई है। डाॅक्टराें के मुताबिक युवक का स्वास्थ्य स्थिर है। रिपाेर्ट अाने का इंतजार है।
मंदिर के पट बंद: कोरोना के कारण नवरात्र पर भी लोगों ने मंदिरों में पूजा की। खेड़ापति माता मंदिर में घर पर ही पूजा-पाठ करने का पोस्टर चस्पा कर दिया। यही स्थिति इटारसी के बूढ़ी माता मंदिर में थी, इस वर्ष मंदिर में अखंड ज्योत भी नहीं जलाई गई। बंगलिया स्थित 95 वर्ष पुराने तीन मंदिर में पट बंद थे और ताला लगा था और बाहर कचरा जमा था। पहली बार नवरात्र में मंदिर के बाहर सफाई तक नहीं हुई।
सोशल डिस्टेंस: नपा ने बुधवार काे साेशल डिस्टेंस के लिए बाजार में 1 मीटर की दूरी पर गाेले लगाए। इन गाेलाें पर खड़े हाेकर ही लोग सामान ले रहे हैं। नपा कर्मचारियों ने बुधवार को दिन भर किराना दुकानों, मेडिकल सहित सार्वजनिक जगह पर सोशल डिस्टेंस के लिए गोले बनाए हैं। लोग भी इसका पालन कर रहे हैं।
चक्की एक बोरियां अनेक : गेहूं और अन्य सामग्री पीसने वाली चक्कियों पर बोरियों के ढेर लग रहे हैं। सुबह होते ही आटा और मसाला चक्कियों पर लोगों का जमघट लग जाता है। रसूलिया, मालाखेड़ी, आईटीआई क्षेत्र के लोगों को आटा पिसवाने के लिए बाजार आना पड़ता है इससे परेशानी होती है। लोगों ने प्रशासन से मोहल्लों की आटा चक्कियां खोलने देने की मांग की है।
20 मार्च को मुंबई से लौटी, तभी से है युवती को बुखार
खतरनाक : डीजल के लिए किसानों ने पेट्रोल पंप पर सटकर लगा दी कतार
भास्कर संवाददाता | हाेशंगाबाद
जिले में एक और कोरोना संदिग्ध को आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। सैंपल भेजा है। अब यह संख्या दो हो गई है, दोनों की ही रिपोर्ट आना बाकी है। इधर, प्रशासन ने लाॅकडाउन में छूट के सय में बदलाव किया है। अब लोग सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सब्जी, दूध अाैर किरान सामान लेने जा सकेंगे। पहले अलसुबह 6 से 9 बजे का वक्त तय था। बैंक सुबह 10 से 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। वहीं जिले में अब किराने के सामान की हाेम डिलीवरी हाेगी। प्रशासन ने घर तक जरूरी सामान घर पहुंचाने के लिए जिले में 80 दुकानें तय की हैं। हाेशंगाबाद-इटारसी शहराें में 14-14 दुकानें से सामान की हाेम डिलीवरी हाेगी। इसके अलावा हर वार्ड में नपा ठेलाें पर सब्जी पहुंचाएगी। इसके लिए सब्जी विक्रेताअाें की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्टर धनंजय सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हाेगी। सीएमअाे माधुरी शर्मा ने बताया सब्जी मंडी में केवल छाेटे व्यापारियाें काे ही सब्जी की खरीदी का माैका मिलेगा। वहीं लाेगाें के लिए हर वार्ड में हाथ ठेले पर सब्जी पहुंचाने का इंतजाम नपा करेगी। लाेग अपने वार्ड में सब्जी ले सकेंगे।
इधर, पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल ने ट्रेनों के बंद रहने की अवधि 14 अपैल तक कर दी है।
{ नमन किराना, 9111400500
{ मनाेज चाैकसे,जयस्तंभ 9425041250
9425042184
{ नर्मदा प्राेविजन 9827811825
{ शिवम सुपर मार्केट, इतवारा बाजार 8341908079
{ मां शक्ति सुपर मार्केट मालाखेड़ी 9039477271
{ अदनानी किराना, सतरस्ता 9425043977
{ जयंत सुपर बाजार, रसूलिया 7909599889
9753099970
कंट्रोल रूम, नंबर : 07574-278909
रात 10 से सुबह 6 बजे
एके डांगीवाल : 9893487300
पीके मोहनन : 9893065489
आशीष श्रीवास्तव : 8989918881
{अशाेक रघुवंशी : 9165947193
{स्वाति वाईकर : 8719895067
बनखेड़ी| प्रशासन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन कर रखा है वहीं पेट्रोल पंप पर किसानों की भीड़ पेट्रोल डीजल के लिए लग रही है। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने के कारण कोरोना का खतरा लोग खुद मोल रहे हैं। दरअसल, फसल की कटाई का सीजन प्रारंभ होते ही हार्वेस्टर एवं ट्रैक्टरों में डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ एकत्रित हो रही है। नरसिंहपुर जिला के पंपों पर निर्धारित समय की पाबंदी के कारण भी क्षेत्र के पंपों पर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी। कुप्पा, केन को जमीन पर रखकर उपभोक्ताओं अपनी बारी के इंतजार में एक के पीछे एक लंबी कतार लगे रहे।
2रोजमर्रा का सामान महंगा बेचा तो दर्ज होगा केस
3 वार्डों में ही सब्जी इंतजाम के लिए ठेले पहुंचाएगी नपा
1जिले में अब तक 2 संिदग्ध मिले हैं, रिपोर्ट आना शेष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-second-case-bankheri39s-girl-also-changes-in-corona-suspect-lockdown-grocery-and-vegetables-will-be-available-from-8-am-to-11-am-home-delivery-will-also-be-done-071155-6915280.html
No comments:
Post a Comment