तीन गांवों में स्वीकृत हुई नल जल योजना जिसमें भाड़ोन, केतोघान, नयाखेड़ा में खुशी के साथ चिंता में डूबे गांव के रहवासी
हर घर को पानी उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामीण अंचलों में नल जल योजना का काम चल रहा है, लेकिन इसमें अफसरों की लापरवाही सामने आ रही है जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में ग्रामीणा को भुगतना पड़ेगा । ग्रामीणों की शिकायत पर अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं । यही वजह है कि समय सीमा के अंदर कम दाम में काम करवाकर वरिष्ठ अफसरों से वाहवाही लूटने की कवायद कर रहे हैं । ग्रामीणों की सुविधा और परेशानी से इनका लेना देना नहीं है।
तहसील के नयाखेड़ा में नल जल योजना अंतर्गत नई टंकी बनाकर गांव में पानी की पाईप लाईन बिछाना है लेकिन अफसर नई टंकी बनाने की जगह पुरानी टंकी की मरम्मत गांव के ही लोगों से करवा रहे है और इस टंकी से गांव में नल कनेक्शनधारियों को पानी उपलब्ध करवाने की योजना अफसरों ने बनाई है । जबकि यह टंकी 15 साल पहले 2005 में इसी विभाग ने बनाई थी तब पानी भरने के दौरान कई जगहों से लीकेज हुई थी जिसके बाद अफसरों ने इस टंकी को निरस्त कर दी थी ।जिसके बाद से इस टंकी का उपयोग नहीं किया गया जिसके चलते यह टंकी 15 साल में जीर्णशीर्ण हो चुकी थी । लेकिन अफसरों ने पुरानी टंकी की मरम्मत का ठेका उदयपुरा की जानकी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दे दिया है । कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार गांव के लोगों से ही इस टंकी की मरम्मत करवा रहा है ताकि कम लागत में काम हो जाए । ग्रामीणों की माने तो इन गांवों वालों को मरम्मत करने का अनुभव नहीं है । अकुशल मजदूरों से टंकी की मरम्मत करवाने से कभी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता । अफसर और ठेकेदार ग्रामीणों की आपत्ति को भी दरकिनार कर रहे हैं । जबकि नयाखेड़ा गांव में टंकी निर्माण के लिए शासन ने 70 लाख 57 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं बावजूद इसके नई टंकी का निर्माण नहीं करना समझ से परे हैं । ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुरानी टंकी की मरम्मत का काम रोका जाए और नई टंकी का निर्माण कर लोगों को नल कनेक्शन देकर पानी दिया जाए ताकि पेयजल योजना सुचारु रुप से चल सके ।
पंचायत करेगी इनकी देखभाल, सरपंच ने जताई आपत्ति: इन पंचायतों का निर्माण करने का काम पीएचई विभाग कर रहा है और संचालन पंचायत को करना है जिसके एवज में 100 रुपए प्रति व्यक्ति को जलकर की राशि देना पड़ेगी । ऐसे में टंकी,या पाईप लाईन लीकेज होती है तो पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आए दिन विवाद होगा । जिसके चलते पंचायत ने इन नलजल योजनाओं का संचालन अपने पास लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई उदयपुरा ब्लाक के अंतर्गत तीन नलजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिनमें भाडोन 67.16लाख केतोघान और नयाखेड़ा 70.57 लाख रुपए स्वीकृत हुए । पी एच ई एसडीओ ने बताया टंकी निर्माण की की राशि लगभग 16 लाख रुपए कम कर दी गई है अभी तक नयाखेड़ा गांव में 36 लाख रुपए का कार्य हो चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-7057-lakh-approved-for-new-tank-officers-are-repairing-old-tank-070516-6803036.html
No comments:
Post a Comment