जिला अापूर्ति विभाग ने नगरीय क्षेत्र के लिए गेहूं चावल का अावंटन जारी कर दिया है। जिले के पात्र परिवार के हर सदस्य काे 5 किलाे गेहूं और चावल दिया जाएगा। इसके लिए जिले में 2 हजार क्विंटल अनाज का अावंटन किया गया है। इससे पात्र परिवार के हर सदस्य काे 5 किलाे गेहूं अाैर चावल का वितरण किया जाएगा। जपं हाेशंगाबाद की 49 पंचायताें काे 147 क्विंटल गेहूं, 49 क्विंटल चावल, जपं बाबई काे 61 ग्राम पंचायताें के लिए 183 क्विंटल गेहूं, 61 क्विंटल चावल, जपं केसला काे 49 पंचायताें के लिए 147 क्विंटल गेहूं, 49 क्विंटल चावल, जपं सिवनी मालवा काे 95 ग्राम पंचायताें के लिए 285 क्विंटल गेहूं , 95 क्विंटल चावल, जपं साेहागपुर काे 64 पंचायताें के लिए 192 क्विंटल गेहूं, 64 क्विंटल चावल, जपं पिपरिया काे 52 ग्राम पंचायताें के लिए 156 क्विंटल गेहूं, 52 क्विंटल चावल, जपं बनखेड़ी काे 53 ग्राम पंचायताें के लिए 159 क्विंटल गेहूं, 53 क्विंटल चावल, हाेशंगाबाद नपा काे 33 वार्ड के लिए 42 क्विंटल गेहूं, 14 क्विंटल चावल, नप बाबई काे 15 वार्ड के लिए 42 क्विंटल गेहूं, 14 क्विंटल चावल, नपा इटारसी काे 32 वार्ड के लिए 42 क्विंटल गेहूं,14 क्विंटल चावल, नपा सिवनी मालवा काे 15 वार्ड के लिए 27 क्विंटल गेहूं, 9 क्विंटल चावल, नपा साेहागपुर काे 15 वार्ड के लिए 27 क्विंटल गेहूं ,9 क्विंटल चावल, नपा पिपरिया काे 20 वार्ड के लिए 30 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल चावल, नपा बनखेड़ी काे 15 वार्ड के लिए 27 क्विंटल गेहूं, 9 क्विंटल चावल, छावनी पचमढ़ी काे 6 वार्ड के लिए 12 क्विंटल गेहूं, 4 क्विंटल चावल का अावंटन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-every-member-of-the-eligible-family-in-the-district-will-get-5-5-fortresses-of-wheat-and-rice-063121-6932925.html
No comments:
Post a Comment