बलवाड़ा | रविवार-सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने देशी व अंग्रेजी शराब दुकान में पीछे का दरवाजा खोलकर 45 हजार रुपए ले गए। लोगों के जागने पर 5 बोतल अंग्रेजी शराब की बाहर छोड़कर भाग गए। जानकारी के अनुसार रात को अज्ञात बदमाशों ने शराब दुकान के पीछे के दरवाजे में छेद कर दरवाजा खोला। दुकान के अंदर घुसकर सेल्समेन की तनख्वाह 30 हजार रुपए व दुकान की सिल्लक 15 हजार रुपए लेकर भाग गए। बदमाश रात को दुकान से लगे हुए खेत में छुपे थे। खेत में लगी गेहूं की फसल का कुछ भाग आडा पाया गया। सुपरवाइजर मुन्ना सिंह ने बताया थाने पर सूचना दी है।
पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। 45 हजार रुपए नगद ले गए। 5 अंग्रेजी शराब की बोतल दुकान के बाहर मिली। टीआई पीसी कोलाया ने बताया मौके पर गए थे। लेकिन अभी तक किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। एफआईआर होने पर जानकारी दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-action-45-thousand-rupees-stolen-from-liquor-store-063639-6762946.html
No comments:
Post a Comment