रहली| रहवासी क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग दौड़े फायर वाहन को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक आग लगने से घर गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर तहसीलदार अाैर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची अाैर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार वार्ड 10 में लीलाबाई कोरी के मकान में आग लगने से तीन लाख का सामान जल गया। केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक टाटा मैजिक वाहन में भी अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार दीपक वाल्मीकि के टाटा मैजिक एमपी 15 पी 2579 में आग लगने से 2 लाख का नुकसान होने पर केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-house-fire-3-lakh-goods-destroyed-065522-6809869.html
No comments:
Post a Comment