जिले के विकसित हाे रहे अाैद्याेगिक क्षेत्र माेहासा में उद्योगपतियों को सुविधा देने के लिए अब सस्ती दर पर बिजली देने की प्लानिंग है। बिजली देने का काम एमपीअाईडीसीएल (मप्र इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड) करेगा। उद्याेग लगाने वालाें काे अधिकतम 3.80 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना हाेगा। अभी कर्मिशयल रेट 6.50 पैसे से 7 रुपए तक हैं। सस्ती बिजली देने के लिए माेहासा से शुरुअात की जा रही है।
मप्र इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर जगदीश व्यास ने बताया उद्याेग के लिए सस्ती दराें पर बिजली देने के लिए शासन काे प्रस्ताव भेजा गया है। वहां इस पर निर्णय हो गया है। हमारे पास लिखी स्वीकृति आने वाली है। इसलिए अब माेहासा में सस्ती दराें पर बिजली देने का काम शुरू किया जाएगा। हम थाेक में पावरग्रिड कार्पाेरेशन लिमिटेड से बिजली लेंगे। थाेक में बिजली लेने पर हमें कम दराें पर बिजली देने में अासानी हाेगी। माेहासा औद्योगिक क्षेत्र में अब विकास के सभी काम लगभग पूरे हाे गए हैं। बिजली के लिए अलग से यहां सब स्टेशन बनाया गया है। यहां से उद्याेग काे बिजली 3.80 रुपए प्रति यूनिट पर सप्लाई की जाएगी।
यह है माेहासा : बाबई का मोहासा गांव औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। मोहासा में 1678 हेक्टेयर जमीन पर इंडस्ट्रियल हब बनाया जा रहा है। मोहासा जिला मुख्यालय से 20 और बाबई से 15 किमी दूर है। मोहासा में उद्याेग लगाने वाली कंपनियों को सरकार 30 की जगह 90 साल के लिए लीज पर जमीन दे रही है। अभी कोकाकोला कंपनी ने 110 हेक्टेयर जमीन पर प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-to-provide-convenience-to-industrialists-electricity-will-be-available-at-a-cheaper-rate-in-mahesa-380-paise-unit-will-be-charged-063641-6779331.html
No comments:
Post a Comment