Friday, March 6, 2020

सुझाव : 30 स्थानाें पर हाेगा हाेलिका दहन, रंग पंचमी पर निकलेगी पांच गैर, सुखे रंग से खेलें


बदनावर| होली एवं धुलेंडी पर्व को लेकर पुलिस थाने में गुरुवार शाम एसडीएम नेहा साहू की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम साहू ने कहा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि एक-दूसरे के पर्वाें में शामिल होकर शांति, सौहार्द के साथ त्याेहारों की रौनक बढ़ाएं। एसडीओपी जयंतसिंह राठौर, तहसीलदार योगेंद्रसिंह मौर्य, नायब तहसीलदार मनीष जैन, रवि शर्मा तथा टीआई सीबी सिंह ने भी लाेगाें से चर्चा की। अप्रिय घटना का अंदेशा होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराने की बात कहते हुए होली व रंगपंचमी पर किसी काे भी जबरन रंग नहीं लगाते हुए सूखे रंगों का उपयोग करने की सलाह दी। जिले में धारा 144 के लागू हाेने की जानकारी देते हुए कहा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी आपत्तिजनक संदेश नहीं भेजें। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध है, बिना अनुमति डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में करीब 30 स्थानों पर होलिका दहन होगा। रंग पंचमी पर 5 गैर भी निकलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news suggestion halika dahan will play at 30 places will play five non play with dry color on rang panchami


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-suggestion-halika-dahan-will-play-at-30-places-will-play-five-non-play-with-dry-color-on-rang-panchami-063101-6794352.html

No comments:

Post a Comment