Saturday, March 21, 2020

आज से वार्ड नंबर 23 में सप्लाई होगा नर्मदा का जल


हरदा| शहर के डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद वार्ड 23 में रविवार से नागरिकाें काे पीने के लिए नर्मदा का पानी मिलने लगेगा। शनिवार की शाम काे इसकी अाैपचारिक शुरुअात की। वार्ड के पार्षद अाेपी माेरछले ने बताया कि इस वार्ड में करीब 600 लाेगाें के पास नल कनेक्शन हैं। अभी तक इस क्षेत्र में कुएं से बिरजाखेड़ी से पानी की सप्लाई की जा रही थी। हाॅल ही यहां की टंकी काे नपा ने नर्मदा की पाइप लाइन से जाेड़ दिया। जिससे यहां भी सभी काे पीने के लिए नर्मदा का पानी मिल सके। शनिवार शाम काे नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सचिन सिंघई, विपिन साेनकर, दीपक मालवीय पंकज काैशल, रेखा श्रीवास, मन्नू काैशल अादि की माैजूदगी में चाबी खाेलकर इसकी शुरुअात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-narmada-water-will-be-supplied-in-ward-number-23-from-today-071519-6893264.html

No comments:

Post a Comment