रतलाम.प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंगलवार रात लौटे विधायक चेतन्य काश्यप ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और निर्धनों तक भोजन सामग्री पहुंचाने के लिए चेतन काश्यप फाउंडेशन से 21 लाख रुपए की मदद दी है। इतना ही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती पालन करते हुए बुधवार को उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के बजाए घर से ही लॉकडाउन की व्यवस्थाओं का अपडेट लिया। साथ ही इस दौरान घर-घर किराना सामान पहुंचाने की व्यवस्था भी बनाई। इसके लिए उन्होंने मनोहर पोरवाल, मनोज झालानी, रवि अग्रवाल और जगदीश मंत्री की टीम बनाई थी। इन्होंने दिनभर में पूरे शहर को कवर करते हुए 15 किराना दुकानदारों की सूची मोबाइल नंबर सहित बनाकर प्रशासन को दे दी है। आगे की व्यवस्था प्रशासन बना रहा है। ये दुकानदार सुबह 9 से 4 बजे तक फोन पर मिले आॅर्डर के मुताबिक किराना सामान घर तक पहुंचाएंगे।
छूट के समय में बेच सकेंगे नमकीन, नया नहीं बनाएंगे
गुरुवार और शुक्रवार को लॉकडाउन की छूट (सुबह 7 से 11 बजे तक) के दौरान नमकीन की दुकानें भी खुली रहेंगी। हालांकि इस दौरान नया नमकीन नहीं बना पाएंगे। नमकीन विक्रेताओं ने गुरुवार को विधायक काश्यप से मिलकर बिक्री नहीं होने से बने हुए नमकीन के खराब होने की बात बताई थी। इस पर विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर विक्रेताओं को सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके अलावा सैलाना रोड स्थित नीरज फूड अचार फैक्टरी को भी चालु रखने की परमिशन दिलवाई। काम करने के पहले फैक्टरी के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। प्रशासन ने इसके लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी है।
शहरवासियों को परेशानी नहीं आने देंगे
विधायक काश्यप ने बताया लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने देंगे। व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जरूरत होने पर और आर्थिक मदद जुटाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और उससे लड़ने के लिए रेडक्राॅस सहित अन्य संस्थाओं से स्वास्थ्य सुविधाएं भी जुटाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mla-chetanya-kashyap-gave-21-lakh-rupees-for-delivering-food-to-the-needy-127052965.html
No comments:
Post a Comment