Monday, March 23, 2020

गेहूं खरीदी अाैर मूंग के लिए पानी 1 अप्रैल से छूटेगा


25 से शुरू नहीं हाेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, न अाएगा पानी

सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर की जाने वाली गेहूं की खरीदी अब 1 अप्रैल से शुरू हाेगी। वहीं गर्मी में बाेयी जाने वाली मूंग के लिए तवा डैम से नहराें में पानी 1 अप्रैल से छाेड़ा जाएगा। इससे पहले इन दिनाें सुविधाअाें की शुरुअात 25 मार्च काे हाेनी थी।

जिलेे के किसानों काे अब सोसाइटियों काे गेहूं बेचने के लिए 31 मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं गेहूं काटने के बाद मूंग की बाेवनी के लिए खेत तैयार कर चुके किसानों काे भी पानी के लिए मार्च अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। काेराेना के लगातार बढ़ते प्रकाेप अाैर मप्र के कई जिलाें में लाॅकडाउन काे देखते हुए सरकार ने दाेनाें कार्याें की तारीख अागे बढ़ा दी है।

जिले में इस बार रिकाॅर्ड 1.67 लाख हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बाेवनी हुई। अाैसतन उत्पादन 49 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। शासन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय कर चुका है। खरीदी केंद्राें की मैपिंग भी लगभग हाे चुकी थी। काेराेना का प्रकाेप देखते हुए खाद्य नागरिक अापूर्ति एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव उमाकांत पांडेय ने 23 मार्च काे अादेश जारी किया। इसमें रबी विपणन माैसम 2020-21 में समर्थन मूल्य पर 25 मार्च के बजाय 1 अप्रैल से खरीदी शुरू करने काे कहा है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी अाैर तवा नहराें में मूंग के लिए पानी दाेनाें की शुरुअात 1 अप्रैल से हाेगी। अभी गेहूं कटाई भी पूरी नहीं हुई है। अभी काेराेना के संक्रमण से सुरक्षा जरूरी है।

धारा 144 लागू हाेने के कारण कृषि मंडी भी बंद

2 अप्रैल तक कुछ छाेटे किसानों काे थाेड़ी परेशानी हाे सकती है, क्याेंकि ग्रेन मर्चेंट एसाेसिएशन ने भी काेराेना संक्रमण के विस्तार की अाशंका के चलते खरीदी नहीं करने का निर्णय ले चुका है। लेकिन धारा 144 लागू हाेने के कारण साेमवार से ही मंडी भी बंद कर दी है। सुबह अनाज लेकर अाई सारी ट्राॅलियां मंडी गेट से चाैकीदाराें व कर्मचारियाें ने वापस लाैटा दीं।

तैयारी पूरी पानी के लिए अाैर इंतजार

तवा में भरपूर पानी हाेने के कारण इस बार विभाग ने 25 हजार हेक्टेयर में मूंग के लिए पानी देने की तैयारी की थी। 25 मार्च काे डैम से पानी छाेड़ने व 26 काे हरदा जिले में पानी अाने की उम्मीद थी। कई किसानों ने गेहूं कटाई कर खेत भी तैयार कर लिए। विभिन्न जिलाें में दस्तक के कारण एहतियात के ताैर पर अधीक्षण यंत्री एसके सक्सेना ने 1 अप्रैल से पानी छाेड़ने का निर्णय लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-wheat-purchased-and-water-for-moong-will-be-removed-from-april-1-072006-6904114.html

No comments:

Post a Comment