Saturday, March 21, 2020

मकान बेचने से मना किया तो पति ने 11 साल के बेटे के सामने पत्नी को मार डाला

इंदौर.पड़ोसियों की बातों में आकर एक शख्स मकान बेच रहा था। पत्नी ने उसे ऐसा करने से मना किया। उसने कहा- संपत्ति बेच दोगे तो बच्चों का क्या होगा। इससे आक्रोशित होकर पति ने 11 साल के बेटे के सामने फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना बजरंगपुरा में शनिवार सुबह 10.30 बजे की है।


बाणगंगा पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम 30 वर्षीय द्रौपदी साहू था। द्रौपदी की मां सुधा रानी ने बताया कि द्रौपदी का पति दिनेश वृंदावन कॉलोनी में एक टाइल्स की दुकान पर काम करता है। उसने आधी जमीन पर दो कमरे बनाए हैं। बाकी का हिस्सा पड़ोसी कैलाश के कहने पर सीताराम नाम के व्यक्ति के बेटे को बेच रहा था। इसका द्रौपदी ने विरोध किया। वह अवंतिका नगर स्थित सिलाई मशीन कारखाने में काम के लिए जा रही थी, तभी उसकी जमीन पर मजदूर व ठेकेदार सीताराम के बेटे का मकान बनाने के लिए पहुंचे थे। इस पर द्रौपदी ने मना कर दिया। कहा- उसे कोई जमीन नहीं बेचना। बस इसी बात पर पति दिनेश ने फावड़े से द्रौपदी के पीछे वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। द्रौपदी की आठ साल की बेटी भी है।

डायल 100 की कर्मचारी घर की लोकेशन और स्थिति की जानकारी लेती रही
घटना के बाद लोगों ने पुलिस को फोन लगाना चाहा, लेकिन किसी के भी पास थाने का नंबर नहीं था। ना ही किसी के पास बीट प्रभारी का नंबर था। कुछ युवकों ने डायल 100 पर फोन लगाया। वहां बैठी महिलाकर्मी द्रौपदी के घर की लोकेशन और फिर द्रौपदी की स्थिति की जानकारी लेती रही। आखिर में लोग नाराज हुए और उसे बताया कि यहां थाना बाणगंगा लगेगा। उसके बाद उसने इंदौर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने 108 को भी फोन लगाया, लेकिन पौन घंटे तक फोन ही बिजी आता रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव को एंबुलेंस से पोस्ट मॉर्टम के लिए पहुंचवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पति दिनेश और मृतका द्रौपदी साहू


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/husband-killed-wife-in-front-of-11-year-old-son-when-refused-to-sell-house-127024285.html

No comments:

Post a Comment