शाम 5 बजते ही महिला, पुरुष व बच्चे छत व गैलरी में खड़े होकर बजाने लगे थाली, ताली व घंटी
आगर मालवा | कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए आयोजित जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे अपने घर की बालकनी में खड़े होकर उन लोगों के लिए ताली या थाली बजाना जो इस संकट की खड़ी में आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर निकलकर काम कर रहे है, जैसी अपील का आगर में भी असर दिखाई दिया। जान जोखिम में डालकर वायरस के खिलाफ जंग में जीते डाॅक्टर, मेडिकल स्टाफ व मीडियाकर्मियों का धन्यवाद करने के लिए लोगों ने थाली, ताली व घंटी बजाई। नगर पालिका द्वारा इस संबंध में अनाउंस करवाकर लोगों से अपील भी की गई थी।
जैसे ही शाम के 5 बजे सारे शहर में लोग अपने-अपने घरों की बालकनी व छत पर चढ़कर ताली व थाली तथा घंटी बजाने लगे। महिला-पुरुषों के साथ बच्चे व बुजुर्ग भी इस कार्य में शामिल हुए। बच्चों में थाली बजाने को लेकर खासा उत्साह था। इमली गली में महिला, पुरुष व बच्चे अपने घरों की बालकनी तथा घर के बाहर खड़े होकर थाली बजाते नजर आए। पार्षद मनीष सोलंकी ने बताया कि सभी लोग काफी देर से 5 बजने का इंतजार कर रहे थे।
एसपी, कलेक्टर की गाड़ी देखते ही बढ़ा उत्साह
शाम 5 बजे लोग अपने घरों में खड़े होकर ताली व थाली बजा रहे थे। नाना बाजार क्षेत्र के लोगों को जैसे ही कलेक्टर संजय कुमार, एसपी मनोज कुमार सिंह की गाड़ी आती दिखाई दी लोग इतने उत्साह में आए कि सड़क किनारे खड़े होकर ताली व थाली बजाने लगे। दोनों अधिकारियों ने भी लोगों का अभिवादन किया।
रूस से आए 8 छात्र चुपचाप इंदौर जा रहे थे, पुलिस जांच के बाद जाने दिया
आगर मालवा | रूस में पढ़ाई करने वाले 8 छात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में उतरने के बाद टेम्पो ट्रेवलर से रविवार को इंदौर जा रहे थे। चवली बाॅर्डर पर पुलिस ने इन्हें चेक किया। जब पुलिस इन छात्रों के दस्तावेज देखने के बाद संतुष्ट हो गई तो इन छात्रों को फालो वाहन लगाकर इंदौर पहुंचाया।
राजस्थान की सीमा से सटी हुई आगर जिले की बाॅर्डर सोयत में चवली तथा बड़ौद क्षेत्र में दुर्गपुरा को सील किया गया है। सोयत थाना प्रभारी हितेश पाटील पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गाड़ी में बैठे मनीष पाटीदार, अभिमन्यु पाटीदार, स्वप्निल जोशी खरगोन, वीरेंद्र मोरे हरदा, अवधेश सिंह तोमर अंजड़ बड़वानी, दीपक यादव बड़वानी, अक्षय पटेल इंदौर, कृष्णा सोनी पिपलोदा रतलाम ने बताया कि सभी रूस में पढ़ाई करते हैं। दो दिन पहले दिल्ली आए थे। एयरपोर्ट पर जांच हो चुकी है।
लोग फोन पर लेते रहे जानकारी
हर चौराहे पर पुलिस रही सतर्क
सुबह से हर तरफ सन्नाटा फैला रहा
आगर में जनता कर्फ्यू के तहत उज्जैन-चवली मार्ग (हाइवे) पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ही बंद रही।
कोरोना के संक्रमण के बचाव के चलते जनता कर्फ्यू जाने के बाद आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अतिआवश्यकता वाली वस्तुओं की दुकानें जैसे किराना, मेडिकल, दुध, फल एवं सब्जी की दुकानें खुली रहेगी।
कलेक्टर संजय कुमार ने जिलेवासियों से अपील की हैं कि आवश्यकता अनुसार ही चीजें खरीदें। अति आवश्यक सेवा सप्लाई सुचारू बनाए रखने के साथ ही अपनी जिम्मेदारी का भी पालन करें। संबंधित दुकानदारों से अपील की गई है कि अपनी दुकान के सामने 1-1 मीटर की दूरी मार्क करने, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था या हैंडवाश सेनेटाइजर की व्यवस्था करें। ताकि कारोबार के साथ-साथ स्वयं एवं अपने कर्मचारियों के स्वास्थ खराब न हो। दुकान पर भीड़ न होने दे, भीड़ होने पर टोकन देकर बैठा दें। लिस्ट बनाकर दूर बैठने का
निवेदन करें।
कल मंगलवार को नगर पालिका व नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थानों, गांव एवं नगर के चौराहों पर साबुन एवं पानी की व्यवस्था हाथ धुलाई अभियान चलाया जाएगा। यह सुविधा इसलिए मुहैया कराई है कि साबुन से हाथ धोने के कारण वायरस संक्रमण खत्म होगें तथा संक्रमण फैलने से रोका जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-grocery-and-medical-shops-will-be-open-from-10-am-to-4-pm-in-agar-instructions-to-keep-the-market-closed-062553-6897785.html
No comments:
Post a Comment