Sunday, February 23, 2020

न्यूयॉर्क के छोटे स्टोर टिकटॉक पर वायरल

दुनिया के कई देशों में स्टोर के वीडियो पसंद किए जा रहे हैं

न्यूयॉर्क शहर में लंबे समय से 24 घंटे खुले रहने वाले छोटे स्टोर-बोडेगा बहुत लोकप्रिय हैं। इनमें सेंडविच, कई तरह के सामान, आईफोन के चार्जर, सर्दी-जुकाम की दवाइयों सहित किराने का अन्य सामान मिलता है। अपने देर रात शो के लिए मशहूर कॉमेडियन डेसस नाइस और किड मीरो ने बोडेगा बॉयज पॉडकास्ट शुरू किया है। बोडेगा शहर के कामगार बहुल इलाकों में हैं। सोशल मीडिया के कारण अब बोडेगा कल्चर कई देशों में फैल रहा है।

बोडेगा में रंगबिरंगी पैकिंग में प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इनके आकर्षक वीडियो बनते हैं। टिकटॉक पर बोडेगा हैशटैग के तहत 20 लाख से अधिक वीडियो देखे जा सकते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म जेबरा आईक्यू के निखिल श्रीनिवासन कहते हैं, कई लोग नहीं समझते कि नई पीढ़ी बिजनेस, राजनीति और संस्कृति के बारे में सोशल मीडिया वीडियो से जानकारी हासिल करती है। बीस वर्ष से कम आयु के लोग परंपरागत टीवी, रेडियो या टेक्स्ट पर आधारित फेसबुक, टि्वटर जैसे प्लेटफार्म की बजाय टिकटॉक और अन्य वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म से सूचनाएं पाते हैं।

अहमद अलवान और अन्य लोग बोडेगा से संबंधित मजेदार वीडियो क्लिप टिक टॉक पर पोस्ट करते हैं। यमन मूल के अहमद के पांच लाख से अधिक टिकटॉक फॉलोअर हैं। सीएनएन, अल जजीरा और कई स्थानीय टेलीविजन स्टेशनों पर उनके वीडियो आ चुके हैं। 27 साल के जॉन कलजादो बताते हैं, हम बोडेगा स्टोर के माध्यम से न्यूयॉर्क का कल्चर लोगों के हाथों में पहुंचाना चाहते हैं। कलजादो के टिकटॉक पर तीन लाख 70 हजार फॉलोअर हैं। अहमद, कलजादो और अन्य लोग बताते हैं, उन्हें अमेरिका सहित कई देशों से लोगों के संदेश मिलते हैं। इंग्लैंड तक से लोग बोडेगा आने की बात करते हैं।

© The New York Times

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-new-york-small-store-tictock-goes-viral-064016-6698625.html

No comments:

Post a Comment