Friday, February 28, 2020

परिजन ने शादी का खर्च उठाने से मना किया तो थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रभारी बोले-मंदिर में ब्याह करा देंगे


मौ के अंगसोली गांव का युवक घमूरी गांव की अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा थाने

अंगसोली गांव के 20 वर्षीय बबलू जाटव पुत्र गोटीराम जाटव का घमूरी की युवती के साथ पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक-युवती बालिग हुए तो दोनों के परिवार वालों ने आपसी रजामंदी से 17 फरवरी को शादी तय कर दी। लेकिन लड़की के घर वाले शादी का खर्च उठाने को तैयार नहीं हैं इसलिए बबलू अपनी प्रेमिका को लेकर शुक्रवार को मौ थाने पहुंच गया। दोनों ने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को आवेदन देकर शादी कराने की मांग रखी। प्रभारी शर्मा ने दोनों के कागज देखते हुए उन्हें मंदिर या कोर्ट से शादी कराने का भरोसा दिया है। जिसके बाद दोनों संतुष्ट होकर चले गए।

युवती बोली- मां करती है परेशान: 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि मां के द्वारा उसे परेशान किया जाता है। बबलू गुजरात के राजकोट में कलर का काम करता है। पिछले पांच साल से दोनों की बातचीत हो रही है। जब दोनों ने अपने विवाह के लिए घर वालों से कहा तो वह राजी तो हो गए पर लड़की पक्ष शादी का खर्च वहन करने को तैयार नहीं हुआ। हालांकि बबलू ने सम्मेलन से शादी करने के लिए भी कहा पर युवती के घर वाले उसका भी खर्च देने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल प्रभारी के आश्वासन पर युवक अपने परिवार वालों के साथ युवती को घर ले गया। जिसके बाद वह मंदिर में विवाह रचाएगा।

दोनों बालिग, मदद करेंगे


राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी, मौ

मौ थाने में विवाह कराने की मांग को लेकर बैठा प्रेमी युगल ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news when the family refused to bear the expenses of the wedding then the lover reached the police station said in charge will get married in the temple


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-when-the-family-refused-to-bear-the-expenses-of-the-wedding-then-the-lover-reached-the-police-station-said-in-charge-will-get-married-in-the-temple-062647-6737200.html

No comments:

Post a Comment