Saturday, February 1, 2020

केनिन न्यू स्टार, पहली बार चैंपियन

केनिन को 29.4 करोड़ रुपए जबकि मुगुरजा को 14.7 करोड़ रुपए मिले

महिला टेनिस को एक बार फिर नई स्टार मिल गई। साल के पहले ग्रैंड स्लैम का खिताब अमेरिका की सोफिया केनिन ने जीता। उन्होंने स्पेन की गरबाइन मुगुरजा को 4-6, 6-2, 6-2 से हराया। यह केनिन का पहला ही ग्रैंड स्लैम फाइनल था। वे पहली ही बार में चैंपियन बन गईं। लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम में ऐसा हुआ, जब पहली बार की फाइनलिस्ट ने ही टाइटल जीत लिया। पिछले साल यूएस ओपन का खिताब कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू ने जीता था। केनिन पिछले 12 ग्रैंड स्लैम में आठवीं फर्स्ट टाइम चैंपियन हैं। केनिन ने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मुगुरजा को एक सेट से पिछड़ने के बाद हराया। उन्होंने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 मुगुरजा को दो घंटे तीन मिनट में हराया। केनिन ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली 18वीं अमेरिकी खिलाड़ी हैं। वे पिछले 10 साल में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाली सिर्फ तीसरी अमेरिकी हैं। केनिन को करीब 29.4 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। 14वीं सीड केनिन ने चैंपियन बनने के सफर में सेमीफाइनल में टॉप सीड एश्ले बार्टी को मात दी थी। वे दो मैच को छोड़कर पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं हारीं। फाइनल के पहले सेट में केनिन और मुगुरजा के बीच टक्कर रही और स्कोर 4-4 से बराबर था। लेकिन मुगुरुजा ने अगले दो गेम जीतकर पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया था।

पुरुष सिंगल्स फाइनल आज, जोकोविच जीते तो नंबर-1 बनेंगे


पुुरुष सिंगल्स का फाइनल दूसरी सीड नोवाक जोकोविच और पांचवीं सीड डोमिनिक थिएम के बीच खेला जाएगा। यह दोनों के बीच 11वां मुकाबला होगा। सर्बिया के जोकोविच ने 6 मैच जीते हैं। जोकोविच आठवीं बार फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वे 7 बार चैंपियन बन चुके हैं। अगर उन्होंने यहां टाइटल जीता तो वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बन जाएंगे। वहीं, थिएम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। अगर वे जीते तो उनका पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल होगा।

सबसे युवा का रिकॉर्ड: 12 साल बाद आॅस्ट्रेलियन ओपन की सबसे युवा चैंपियन बनीं


77 हजार आबादी वाले एंडोरा की विक्टोरिया गर्ल्स चैंपियन

दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत

6 साल की उम्र में किम क्लिस्टर्स के मैच में बॉल गर्ल थीं केनिन।

वर्ल्ड रैंकिंग में करिअर बेस्ट सातवें पर पहुंचेंगी

केनिन की माैजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 15 है। वे सोमवार को जारी होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें नंबर पर पहुंच जाएंगी। वह उनकी करिअर बेस्ट रैंकिंग होगी। वे पहली बार टाॅप-10 में जगह बनाएंगी। वे टॉप-10 में डेब्यू करने वाली 1999 के बाद सबसे युवा अमेरिका होंगी। तब सेरेना ने ऐसा किया था। साथ ही वे अमेरिका की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगी।

केनिन ने 5 साल की उम्र में खेलना शुरू किया

18 साल बाद सबसे युवा अमेरिकी चैंपियन

21 साल 80 दिन की केनिन 12 साल बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन की सबसे युवा चैंपियन बन गई हैं। रूस की मारिया शारापोवा 2008 में जब चैंपियन बनी थीं, तब उनकी उम्र 20 साल थी। केनिन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली 18 साल बाद सबसे युवा अमेरिकी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सेरेना विलियम्स ने 2002 में 20 साल की उम्र में यूएस ओपन जीता था।

मेरा सपना हकीकत में बदल गया। सपने सच होते हैं, मेरा भी हुआ है। सबका शुक्रिया। -सोफिया केनिन

गर्ल्स कैटेगरी का टाइटल एंडोरा की विक्टोरिया जिमेनेज ने जीता। सिर्फ 77 हजार आबादी वाले यूरोपियन देश एंडोरा की विक्टोरिया ने फाइनल में पोलैंड की वेरोनिया बेस्जेक को 5-7, 6-2, 6-2 से हराया। 14 साल की विक्टोरिया ने 17 साल की वेरोनिका को दो घंटे 4 मिनट में मात दी। विक्टोरिया ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाली एंडोरा की पहली खिलाड़ी हैं।


केनिन का जन्म रूस में 1998 में हुआ था। पांच साल की उम्र से खेलना शुरू किया। केनिन ने पहला प्रो खिताब 14 साल की उम्र में जीता। वे 2015 में यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में वाइल्डकार्ड एंट्री के द्वारा जगह बनाने में कामयाब रही थीं। वे तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रही थीं। पिछले साल दूसरे राउंड में बाहर हो गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BAREHATA News - mp news kenin new star first time champion
BAREHATA News - mp news kenin new star first time champion
BAREHATA News - mp news kenin new star first time champion


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-kenin-new-star-first-time-champion-063558-6525877.html

No comments:

Post a Comment