Friday, February 28, 2020

दो पुलिस थाना क्षेत्रों से चोरी गईं दो बाइकें


दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बाइक चोरी की घटनाएं हुई हैं। जहां से अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चंदेरी थाना क्षेत्र में कृष्णा गार्डन के सामने कोमल पुत्र बाबूलाल साहू निवासी आजाद पुरा लेडिया ललितपुर की बाइक सुपर स्पलेंडर चोरी चली गई। इसी तरह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लालू पुत्र बलदेव कुशवाह निवासी हासली की हीरो होंडा एमपी 67 एमसी 8919 बाइक चोरी चली गई।

नाबालिग को प्रेम प्रसंग पर किया परेशान, मामला दर्ज

अशोकनगर| नाबालिग को प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान करने वाले 15 वर्षीय बालक पर देहात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

देहात थाना पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी से जगदंबा कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय बालक व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर जबरन प्यार करने के लिए दबाव डालता था और स्कूल आते समय पीछा किया करना था। इस मामले की शिकायत नाबालिग ने जब थाने में दर्ज कराई तो उसकी शिकायत पर पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-two-bikes-stolen-from-two-police-station-areas-063029-6739034.html

No comments:

Post a Comment