Thursday, February 6, 2020

शिक्षकों ने राशि इकट्ठी कर बनवाया फर्नीचर


आगर मालवा | गांव सिरपोई के मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को सुविधा देने के उद्देश्य से आपस में राशि इकट्ठी कर बच्चों के लिए फर्नीचर बनवाया। गत दिवस प्रभारी डीपीसी केके अग्रवाल व एपीसी दिलीप उपाध्याय ने छात्रों को इस फर्नीचर पर बैठाकर शुरुआत करवाई। जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चे पहले टाट पट्टी पर बैठते थे। यह बात शिक्षकों को हमेशा खटकती थी। संस्था प्रधान गोकुल सिंह परमार व शिक्षकों ने छात्रों को सौगात देने की योजना बनाई तथा 25 हजार 500 रुपए आपस में इकट्ठे कर फर्नीचर के 15 सेट बनवाए। इन पर 45 बच्चे आसानी से बैठ सकेंगे। अगले चरण में मिडिल व प्राइमेरी के शिक्षक तथा ग्रामीणों का सहयोग लेकर सभी बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा, सीमा सोनी, गोपाल सिंह राठौर, जितेंद्र मकवाना, रामबाबू दांगी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BAROD News - mp news teachers collected and got furniture made


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-teachers-collected-and-got-furniture-made-064005-6564149.html

No comments:

Post a Comment