जनशिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी में प्रश्न मंच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनशिक्षा केंद्र के समस्त माध्यमिक शालाओं के बच्चों ने भाग लिया। इसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती तथा संविधान दिवस खेल तथा योग फिट इंडिया व मप्र, नागालैंड, मणीपुर के सांस्कृतिक परिदृश्य कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे गए। जिसमें प्रथम स्थान सुनील कुमार व खुशी मेवाड़ा शासकीय माध्यमिक शाला डूका अव्वल रहे। इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित राजेंद्र सिंह ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, रामचंद्र लिम्बोदिया, फूल सिंह मालवीय, जनशिक्षक कमल सिंह मालवीय, महेश परमार, सीताराम वर्मा, धर्मेंद्र तोमर, लखनलाल तोमर, कल्याण सिंह परमार, ताजवर वहाब व समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में आयोजन हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-celebrated-jayanti-question-forum-organized-about-the-description-of-great-men-in-khadi-school-063043-6722820.html
No comments:
Post a Comment