Monday, February 24, 2020

केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- झारखंड मेंभुखमरी से माैत के दावे गलत साबित करेंगे


केंद्र सरकार ने झारखंड में भुखमरी से माैत अाैर देशभर में मनमाने तरीके से करीब तीन कराेड़ गरीबाें के राशन कार्ड रद्द करने के अाराेप नकार दिए हैं। सरकार ने साेमवार काे सुप्रीम काेर्ट में कहा कि यह अाराेप गलत साबित कर देंगे।

एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दाैरान सीनियर एडवाेकेट काॅलिन गाेंजाल्वेस ने दावा किया था कि अाधार कार्ड के बिना राशन देने से मना करने के चलते भुखमरी से माैतें हुई हैं। देशभर में करीब तीन कराेड़ गरीबाें के राशन कार्ड रद्द हाे चुके हैं। उन्हाेंने कहा कि अाधार कार्ड अाैर राशन कार्ड के ब्याेरे का मिलान नहीं हाेने पर राशन देने से इनकार करने के चलते झारखंड में 13 साल की लड़की की भुखमरी से माैत हाे गई थी। इस पर, अटाॅर्नी जनरल केके वेणुगाेपाल ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार व्यापक एफिडेविट दाखिल करेगी। मैं दिखा दूंगा कि यह अांकड़े गलत हैं। सरकार काे राज्याें के जवाब का इंतजार है। पिछले साल 9 दिसंबर काे जारी नाेटिस के बावजूद राज्याें ने जानकारी नहीं दी है। राज्याें के जवाबाें का मिलान करने के बाद सरकार अपना जवाब दाखिल करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-center-said-in-supreme-court-mait-claims-from-bhukhamari-in-jharkhand-will-prove-false-071534-6705905.html

No comments:

Post a Comment