Saturday, February 1, 2020

खेत में घुस फसल काे नुकसान पहुंचाया तो गला दबाकर की थी महिला की हत्या


उदयनगर के समीप अादर्श नगर में रहने वाली महिला ममताबाई 40 पति अंतरसिंह मवेशी चराने का काम करती थी, जिसकी हत्या 18 जनवरी काे अज्ञात ने कर दी थी, पुलिस ने जांच के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। ममताबाई का शव 19 जनवरी काे गांव से 6 किमी दूर वन विभाग की सब रेंज निमनपुर की सीता समाधि बीट में झाझमबड़ के पास मिला था। महिला के मुंह, नाक से खून अाैर एक अांख में जख्म का निशान हाेने पर पुलिस काे शंका थी कि किसी ने हत्या की है।

मामले में पूछताछ करने पर पता चला कि महिला के मवेशी चरते समय अाराेपी अजय पिता निहालसिंह निवासी कटुक्या के खेत में चले जाते थे। इससे परेशान हाेकर अाराेपी ने महिला काे रास्ते में राेका अाैर जमीन पर पटक कर चेहरे पर लात मारी, दर्द के मारे ममताबाई चिल्लाई ताे अाराेपी ने दुपट्टे से उसका गला दबा कर माैत के घाट उतार दिया। हत्या का खुलासा करते हुए उदयनगर पुलिस ने बताया, मृतिका ममताबाई बारेला जंगल में मवेशी चराती थी, जिसके एवज में उसे गाय के मालिक अनाज देते थे। उसका शव जंगल में मिला था। खुलासे के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. नीरज चौरसिया के द्वारा थाना प्रभारी बागली दिनेशसिंह, निरीक्षक पंकज द्विवेदी, थाना प्रभारी उदयनगर पंकज द्विवेदी सहित अन्य बल था। विवेचना के दौरान जंगल में लकड़ी काटने वाले ग्रामीण फारेस्ट बीट गार्ड अाैर गाय चराने वाले ग्वालाें से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखा, इसी बीच एक व्यक्ति गाय चराने वाले से जानकारी मिली कि एक बैलगाड़ी से पिता-पुत्र लकड़ी काटने व एक अन्य व्यक्ति अजय निवासी कटुक्या जंगल में उसी दौरान देखे गए थे।

सख्ती की ताे कबूला जुर्म

अजय से पूछताछ की लेकिन वह प्रारंभिक रूप से खुद की मौजूदगी से इंकार करता रहा, फिर भी पुलिस ने सत्यापन करने और उसके बारे में जानकारी ली जिसमें आरोपी अजय ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस काे आरोपी अजय ने बताया, ममताबाई गाय चराने जाती थी, जिससे उसके खेत में कई बार फसल तक गायों ने खराब कर दी थी। इस वजह से तंग आकर 18 जनवरी को महिला काे जंगल में जाने पर उसका पीछा किया और उसे रोककर जमीन पर पटककर गला दबाकर उसके गले में बंधे दुपट्टे से घाेट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की खेतीहर जमीन कुल 20 बीघा ग्राम कटुक्या से लगी हुई है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उपनिरीक्षक एसएस परिहार, एमएस बघेल, संजय सौराष्ट्रीय, प्रधानारक्षक जगदीश, आरक्षक आयुश, राकेश रावत, दीपक चौधरी, अरूण चौहान, राधेश्याम व मदन अादि पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा। पुलिस की टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा एसपी कृष्णावेणी देसावतु ने की है।

हत्यारे काे घटनास्थल पर ले जाकर उदयनगर पुलिस ने की पूछताछ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bagli News - mp news the woman was strangled to death when the crop entered the field causing damage to the crop


source https://www.bhaskar.com/mp/dewas/news/mp-news-the-woman-was-strangled-to-death-when-the-crop-entered-the-field-causing-damage-to-the-crop-063540-6525242.html

No comments:

Post a Comment