Tuesday, February 4, 2020

छठवें दिन मां सरस्वती और मां नर्मदा की भव्य झांकी निकाली, तालाब में किया विसर्जन


फुटेरा तालाब में किया मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

फुटेरा वार्ड नंबर 3 में मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन काे लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्‍तों ने चार पहिया वाहन पर मां सरस्वती और मां नर्मदा की भव्य झांकी सजाई और नगर भ्रमण कराया। इस बीच युवाओं ने डीजे की धुन और ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य किया। नगर की सड़कों पर युवा और युवतियों ने थिरकते हुए शोभायात्रा निकाली। बाद में फुटेरा तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

यहां पर बता दें कि हर साल गुप्त नवरात्रि पर फुटेरा वार्ड नंबर 3 निवासी देवी भक्त शिवराम रैकवार और राहुल रैकवार द्वारा 5 दिन तक घर में मां सरस्वती और मां नर्मदा की प्रतिमा विराजमान करके पूजा अर्चना की जाती है और छटवें दिन पूजन अर्चन करके भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है और प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

शिवराम रैकवार ने बताया कि वे कई सालों से मां सरस्वती की प्रतिमा विराजते आ रहे हैं, पहले वे स्वयं प्रतिमा तैयार करते थे, लेकिन अब सूरत चक्रवर्ती से प्रतिमा तैयार कराई है, जबकि सजावट वे स्वयं करते हैं।

इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा को वाहन पर रखकर विधिवत सजावट की गई। इसके बाद डीजे लगाकर गुलाल उड़ाते हुए शहर का भ्रमण करते हुए लोग जल स्रोतों के पास पहुंचे। इस दौरान डीजे पर बज रहे गीतों पर युवा नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान मां सरस्वती के जयकारे से माहौल भक्तिमय हा़े गया। शाम को विसर्जन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग श्रद्धालु शामिल हुए।

दमोह। मां सरस्वती की शोभायात्रा निकाली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news grand tableau of mother saraswati and mother narmada was taken out on the sixth day immersion in pond
Damoh News - mp news grand tableau of mother saraswati and mother narmada was taken out on the sixth day immersion in pond


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-grand-tableau-of-mother-saraswati-and-mother-narmada-was-taken-out-on-the-sixth-day-immersion-in-pond-080610-6548210.html

No comments:

Post a Comment