दमोह। जिला अस्पताल परिसर में संचालित वाहन स्टैंड से लगातार बाइकें चोरी होने के बाद निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जो कैमरे लगवाए गए हैं उनमें दूर की फुटेज स्पष्ट नहीं आती है और व्यक्ति का चेहरा भी समझ नहीं आता है। पिछले कुछ दिनों से वाहन स्टैंड से लगातार बाइकें चोरी हो रहीं हैं। जिसकी शिकायत कोतवाली पहुंचने पर कोतवाली टीआई ने जिला अस्पताल पहुंचकर वाहन स्टैंड संचालक को कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-cctv-cameras-installed-to-protect-vehicles-070555-6585797.html
No comments:
Post a Comment