बकस्वाहा| ग्राम झड़ोला बाराठा से बकस्वाहा आ रहे एक बाइक फिसल कर पत्थरों से टकरा जाने पर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। झड़ोला बाराठा निवासी रवि राजा पिता रंधीर ठाकुर 22 वर्ष शाम करीब साढ़े 5 बजे बाइक से बकस्वाहा आ रहा था। मड़देवरा के पास तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे गिर कर रवि का सिर पत्थरों से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी का कहना है कि घटना स्थल थाने से 20 किलोमीटर दूर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-high-speed-bike-slipped-young-man-died-062515-6681351.html
No comments:
Post a Comment