Sunday, February 23, 2020

लॉयन सत्या का क्रेज, दिनभर में चार हजार से ज्यादा पर्यटक देखने पहुंच

भोपाल .वन विहार नेशनल पार्क के डिस्प्ले बाड़े में सिंह सत्या को शिफ्ट कर दिया गया है। छुट्टी का दिन होने के चलते रविवार काे चार हजार से ज्यादा पर्यटक वन विहार पहुंचे। जबकि आम दिनों में यहां पर दो हजार से ज्यादा पर्यटक पार्क में पहुंचते हैं। वन विहार के अफसरों ने बताया कि सिंह को देखने के लिए पर्यटक घंटों बाड़े के पास खड़े रहे।

इस दौरान सत्या ने उन्हें निराश नहीं किया और बाड़े के भीतर वह कभी टहलता तो कभी बैठ जाता। कुछ समय पहले ही वन विहार में नर सिंह सत्या और मादा सिंह नंदी को लाया गया था। इनको बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से यहां पर शिफ्ट किया गया है। हाल ही में इन्हें डिस्प्ले बाड़े में शिफ्ट किया है, जहां आम पर्यटक इन्हें देखने पहुंच रहे हैं।

तेंदुए की हालत में सुधार नहीं खा पा रहा खाना
वन विहार के अफसरों ने बताया कि नरसिंहपुर के गाडरवारा के जंगल से लाए जख्मी तेंदुए की हालत में सुधार है, लेकिन अभी तक वह खाना नहीं खा रहा है। वो गाडरवारा वन परिक्षेत्र में तार में फंसने से जख्मी हो गया था। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार जैन ने बताया कि तेंदुए की हालत पर नजर रखी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वन विहार नेशनल पार्क के डिस्प्ले बाड़े में सिंह सत्या को शिफ्ट किया गया ।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/lions-satyas-craze-more-than-four-thousand-tourists-reach-to-see-in-a-day-126824530.html

No comments:

Post a Comment