ओला पीड़ित किसानों के खेत पर पहुंचे क्षेत्र के सांसद डाॅ. यादव।
अशोकनगर| ओला प्रभावित फसलों के नुकसान को देखने शुक्रवार को सांसद खेतों पर पहुंचे। किसानों के साथ सांसद ने उनके खेतों पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इस बीच एक किसान अपने खेत में खड़ी फसल के खराब हो जाने पर भावुक हो गए और किसान की आंखों से आंसू निकल गए। किसान को सांसद ने गले से लगाकर उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। सांसद डॉ.केपी यादव ने मनहेटी, धनवारा, छपरा गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक आपदा में वह किसानों के साथ खड़े हुए हैं और हर संभव मदद कराने तैयार हैं। छपरा गांव के किसान पहलवान साहू के खेत पर जब सांसद पहुंचे तो किसान भावुक हो गया। किसान ने कहा 5 बीघा जमीन में गेहूं लगाया था। ओला गिरने से पूरी फसल खराब हो गई। किसान की आंखों से आए आंसू देखकर सांसद ने उसे गले से लगा लिया । इस अवसर पर अनिल रघुवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र लोधी, शिवेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-the-mp-who-reached-the-farm-hugged-the-farmers-said-will-give-compensation-063105-6739027.html
No comments:
Post a Comment