Monday, February 3, 2020

मध्याह्न भोजन काम से प्रधानपाठक काे हटाया, स्व सहायता समूह को दिया


भास्कर में 29 जनवरी काे उठाया था मामला

फोफल्या मिडिल स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन करने वाले प्रधानपाठक केके दीक्षित काे बीअारसी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व्यवस्था से हटा दिया है। इनकी जगह अब नया समूह मध्यान्ह भाेजन की व्यवस्था संभालेगा।

भास्कर में 29 जनवरी काे मध्याह्न भोजन में बच्चों को परोसी चावल में गुड़ मिलाकर बनाई खीर अधिकारी बेखबर- शीर्षक से खबर प्रकाशित कर की जा रही गड़बड़ियाें काे उजागर किया था। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों व वरिष्ठ लेखाधिकारी इंदिरा मेहतो ने बीआरसी शाहपुर को स्कूल में पहुंचकर जांच करने के आदेश दिए थे। बीअारसी ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दाैरान भी गंभीर लापरवाही मिली। इसकी रिपाेर्ट अधिकारियों काे साैंपने पर अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रधान पाठक काे इस कार्य से हटा दिया अाैर यहां पर नए स्व सहायता समूह का गठन किया। यह समूह अब मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था संभालेंगे।

प्रधानपाठक मीनू के अनुसार नहीं देते थे भाेजन : उल्लेखनीय है कि स्कूल में स्व सहायता समूह का अब तक गठन नहीं हाे सका था। इस कारण प्रधानपाठक केके दीक्षित अपनी मर्जी के अनुसार बच्चों काे मध्यान्ह भाेजन दे रहे थे। मीनू के अनुसार बच्चों काे भाेजन नहीं मिल पा रहा था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। खबर प्रकाशित हाेने के बाद अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्रधान पाठक काे काम से हटाने की कार्रवाई की।

29 जनवरी काे प्रकाशित खबर।

प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है


- ब्रजेश दुबे, बीआरसी, शाहपुर

**



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-midday-meal-removed-from-work-given-to-self-help-group-065511-6541727.html

No comments:

Post a Comment