Monday, February 3, 2020

शिर्डी का गुलाब व भोपाल के फूलों से सजेगा साईं दरबार


बीना| हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 फरवरी को मां जाॅगेश्वरी शक्ति पीठ से विशाल साईं रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष यात्रा शाम 5 बजे से शुरू होगी। यात्रा को लेकर शहर में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। रथ यात्रा के दौरान साईं बाबा का दरवार सहित शक्ति पीठ पर सभी मंदिरों को शिर्डी के गुलाब एवं भोपाल के गेंदे अाैर चमेली के फूलों से सजाया जाएगा।

डॉक्टर प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मां जागेश्वरी शक्ति पीठ पर स्थित विराजमान साईं बाबा के 21 वां स्थापना दिवस पर 14 फरवरी दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे शक्ति पीठ से भव्य साईं रथ यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद सर्वोदय चौक, गांधी तिराहा, बड़ी बजरिया से होते हुए शक्ति पीठ पर यात्रा का समापन होगा। रथ में विराजमान करने के लिए साईं बाबा की प्रतिमा तैयार की जा रही। जिसे मूर्तिकार धर्मेंद्र सकवार के द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह आकर्षक का केंद्र रहेगी।

3 क्विंटल के पुष्पों से सजेगी झांकी: संभावना है कि इसके लिए करीब 50 किलो शिर्डी से गुलाब एवं ढाई क्विंटल भोपाल से फूल लाए जाएंगे। साथ ही रथ यात्रा के लिए ढपला पार्टी, दिल दिल घोड़ी, बैंड पार्टी, लाइट, झूमर, भजन मंडली सहित बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। रथ यात्रा के तीसरे दिन 16 फरवरी को साईं बाबा की प्रतिमा का पूजन करने के बाद कुरवाई स्थित बेतवा नदी में विसर्जन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में साईं भक्त पहुंचेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-sai-durbar-will-be-adorned-with-shirdi39s-rose-and-bhopal-flowers-065518-6541057.html

No comments:

Post a Comment